Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:IPS केके बिश्नोई और अंशिका का 12 अप्रैल को प्रयागराज में रिसेप्शन, सीएम योगी के आने की संभावना

    10 hours ago

    2

    0

    आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी के बाद अब उनका रिसेप्शन प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा है। यह खास कार्यक्रम 12 अप्रैल को सिविल लाइंस स्थित होटल में रखा गया है, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रिसेप्शन पार्टी शाम 7 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और परिवार के करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया है। सीएम योगी के भी रिसेप्शन में पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि IPS अंशिका और संभल SP की शादी 29 मार्च को जोधपुर में हुई थी। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई थी। पढ़ें पूरी खबर... रामपुर में जवान की हार्ट अटैक से मौत, एक दिन पहले हाथरस के जवान की भी गई थी जान पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो जवानों की दो दिन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक जवान हाथरस का रहने वाला था और दूसरा उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का था। एक जवान की मौत ट्रेन में सोते समय हो गई। दूसरा जवान ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर खड़ा था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। जीआरपी टीम तुरंत सरकारी एम्बुलेंस से जवान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक जवान का आज हाथरस में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि दूसरे के परिजन रामपुर पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत सहारनपुर में गुरुवार देर रात 2 बजे सड़क किनारे टिन शेड लगाकर सो रहे 5 मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। चीखें सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से निकाल लिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर-झबरेहड़ा मार्ग पर पुल बन रहा है। मजदूर इसके निर्माण कार्य में लगे हुए थे। मजदूर दिनभर काम करने के बाद रात के वक्त पुल के पास ही सड़क किनारे आराम करते थे। सभी मृतक मिर्जापुर के गांव महमूदपुर के रहने वाले हैं। हादसा थाना नागल इलाके में हुआ। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली: पैर में फ्रैक्चर होते ही गिरा, ₹25 हजार का इनामी दूसरा बदमाश भागा लखनऊ में गुरुवार देररात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। उसके खिलाफ कई थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह फरवरी में कृष्णानगर में 3 साथियों के साथ 3 घरों में चोरी की घटनाओं के बाद से फरार चल रहा था। घायल हिस्ट्रीशीटर की पहचान उन्नाव के मौरावां थाना के तेहरा रंजीतखेड़ा निवासी विपिन के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विपिन अपने साथी कुलदीप यादव के साथ कानपुर रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर गुरुवार रात करीब ढाई बजे कृष्णानगर के मानसनगर रोड स्थित डूडा कॉलोनी के पास पुलिस ने चेकिंग लगा दी। वहीं पर दोनों आते दिखे जिसके बाद मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दूसरा इनामी बदमाश फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर… फूल बंगला के शुल्क बढ़ोतरी का फैसला वापस, बांके बिहारी मंदिर कमेटी की बैठक में निर्णय बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 14वीं मीटिंग कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। मीटिंग में 25 प्वाइंट पर चर्चा की गई। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फूल बंगला बनाए जाने के लिए बढ़ाए गए शुल्क को कम करने का निर्णय रहा। इसके अलावा विद्यापीठ से बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार तक रेलिंग लगाने का निर्णय भी किया गया। जिसके बारे में जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे वह घरों में कैद हो जाएंगे, इसलिए इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में दोस्त ने की थी युवक की हत्या, जमीन पर पटककर मारा; बोला- मेरे हिस्से की शराब पी थी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रैंकिश की हत्या उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नंदौली निवासी धनराज उर्फ टाटू के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया- 6 अप्रैल को मैं रैकिंश और नन्दकिशोर के साथ लखनऊ शहर में मजदूरी करने गया था। काम से लौटने के बाद हम तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद नन्दकिशोर अपने घर चला गया। इसके बाद मैंने और रैंकिश ने दोबारा शराब पी। इसी दौरान रैंकिश ने मेरे हिस्से की भी शराब पीने की कोशिश की। गुस्से में आकर मैंने रैंकिश का मोबाइल और पैसा छीन लिया। इस पर हम दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। नशे की हालत में मैंने रैंकिश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें कफ सिरप माफिया शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, अब दुबई से होगी गिरफ्तारी वाराणसी समेत देश-विदेश में नशीली दवाओं और कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ गुरूवार को बड़ा एक्शन हुआ। अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले सिंडिकेट माफिया शुभम के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इंटरपोल की नोटिस के साथ ही शुभम को खींचकर वाराणसी की पुलिस भारत लाएगी। शुभम की गवाही से ही कफ सिरप केस में माफिया, सपा और भाजपा नेताओं, हिंदूवादी संगठनों समेत अफसरों की मिलीभगत का खुलासा होगा। हालांकि पुलिस इस मामले को दबाकर शुभम को जेल भेजने का प्रयास करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल: PM बालेन्द्र शाह ने किया कैबिनेट विस्तार, दो नए मंत्रियों की नियुक्ति
    Next Article
    भदोही में कांग्रेसियों ने असम CM का पुतला फूंका:खड़गे-खेड़ा पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment