Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीमनगरी में 55.87 लाख से रोशन होगी शहर की सड़कें:350 से अधिक लाइट-पोल लगेंगे, कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जा रहा जोर

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में भीमनगरी आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आयोजन के दौरान शहर में बेहतर मार्ग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा 55,87,610 रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस बजट के तहत साढ़े तीन सौ से अधिक लाइटें और पोल लगाए जाएंगे, जिससे पूरे आयोजन क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। योजना के अंतर्गत 22 मिनी मास्ट, 95 लाइट और 95 पोल लाइट लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। नगर निगम ने आयोजन से पूर्व सभी कार्यों को पूर्ण कराने के उद्देश्य से लाइट और पोल स्थापित करने का कार्य शुरू भी कर दिया है, जिससे समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें। मुख्य अभियंता अजय कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया-कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्य की प्रगति पर विशेष नजर रखी जा रही है और इसके लिए रोजाना समीक्षा के साथ-साथ मौके पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि भीमनगरी आयोजन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ मार्गों को भी सुचारु और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी:नोएडा में पैदल मार्च निकाला, फिर फूल मंडी के पास धरने पर बैठे
    Next Article
    आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीट कर युवक की हत्या:आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में गठित की गई पुलिस टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment