Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में फर्जी चिकित्सक बनाकर इलाज करने वाला गिरफ्तार:अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों के जीवन से कर रहा था खिलवाड़

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले की पुलिस ने फर्जी डॉक्टर बन के मरीजों का इलाज करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने को मान्यता प्राप्त चिकित्सक बताते हुए अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहा था। इसी क्रम में एक महिला का ऑपरेशन करते समय लापरवाही बरती गई। जिसमें उसकी हाथ में गंभीर क्षति हो गई थी। और जीवन संकट में पड़ गया। विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि अभियुक्त द्वारा फर्जी अस्पताल डिग्री का प्रयोग करके अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करते हुए मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को किया गया गिरफ्तार मामले की विवेचना कर रहे हैं सब इंस्पेक्टर देवी शंकर पांडे पीजीआई के पास आरोपी के बारे में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों और जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS अंशिका और संभल SP का रिसेप्शन:प्रयागराज में होगा आयोजन, 29 मार्च को हुई थी शादी
    Next Article
    सहारनपुर में भाकियू मंढार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:छह सूत्रीय मांगों पर आंदोलन की चेतावनी, गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment