Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में जंगली जानवर का मासूम पर हमला:घर के बाहर खेल रहा था, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    20 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक जंगली जानवर ने घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। घटना गुरुवार को धनवा ग्राम में हुई, जिसमें हिमांशु नामक बच्चा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, धनवा ग्राम निवासी अजय का पुत्र हिमांशु अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। परिजनों को आता देख जानवर हिमांशु को छोड़कर भाग गया। घायल हिमांशु को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। हमला करने वाले जानवर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में 10 और 11 अप्रैल को नेशनल सेमिनार:देशभर के एक्सपर्ट्स लेंगे हिस्सा, 'दक्षिण एशिया की पुरानी परंपराएं और स्वदेशी ज्ञान' पर करेंगे चर्चा
    Next Article
    बहन-प्रेमी ने भाई की हत्या कर शव जंगल में फेंका:जिंदा होने की आशंका पर 2 गोली मारी, आपत्तिजनक हालत में देखने पर हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment