Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पूर्व नपा अध्यक्ष के घर विजिलेंस छापा:आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज, अभिलेख खंगाले गए

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया। सतर्कता विभाग लखनऊ की एक टीम ने गुरुवार को गौरा बरहज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रेनू जायसवाल के आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की। टीम ने नगर पालिका कार्यालय और रजिस्ट्री कार्यालय में भी संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। रेनू जायसवाल वर्ष 2001 से 2006 तक नगर पालिका गौरा बरहज की अध्यक्ष रही हैं। उनके खिलाफ वर्ष 2002 में प्रदेश के विभिन्न शहरों में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत की जांच के क्रम में लखनऊ मुख्यालय से विजिलेंस टीम बरहज पहुंची। दस्तावेजों की पड़ताल की मुख्य सतर्कता अधिकारी कमलेश यादव के नेतृत्व में टीम उनके आवास पर पहुंची। हालांकि, रेनू जायसवाल घर पर मौजूद नहीं थीं, जिसके कारण उनके आवास पर जांच आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद टीम ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर उनकी चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। साथ ही, नगर पालिका कार्यालय में भी अभिलेखों की जांच की गई। टीम देर शाम तक नगर में मौजूद रही, जिससे नगरपालिका में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम ने शिकायतकर्ता से भी जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, यह जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और आगे दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में रेनू जायसवाल की बहू नगर पालिका बरहज की चेयरपर्सन हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ-मथुरा में असम के CM का पुतला फूंका:कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय बोले- माफी मांगें, खड़गे के लिए 'पागल' कहना आपत्तिजनक
    Next Article
    बहराइच में महिला पर बंदर का हमला:सिर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment