Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली चोरी पर कार्रवाई, 18 जगहों पर छापेमारी:बुलंदशहर में 48 किलोवाट चोरी पकड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने शहर के कई क्षेत्रों में छापेमारी कर 18 परिसरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग पकड़ा। इस दौरान लगभग 48 किलोवाट बिजली चोरी का मामला सामने आया, जिससे करीब 25.38 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान आंका गया है। यह अभियान 9 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 5 बजे चलाया गया। अधीक्षण अभियंता सीमिल सिन्हा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई की। इसमें अधिशासी अभियंता सुनीत सिंह और सहायक अभियंता विकल्प मेहरा सहित लगभग 25-30 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। विशेष चेकिंग अभियान चलाया टीम ने बुलंदशहर नगर के मोहल्ला नरसलघाट और सराय काजी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर बिना मीटर के अवैध कनेक्शनों के माध्यम से बिजली का उपयोग करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए। विद्युत विभाग ने पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार जुर्माना लगाते हुए राजस्व वसूली की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर लगातार अभियान जारी रहेगा। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और अवैध कनेक्शन से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेसियों ने असम सीएम का पुतला फूंकने का किया प्रयास:राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी किए जाने पर जताया विरोध
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर कासगंज में शराब दुकानें बंद:जिला प्रशासन ने लोक शांति के लिए जारी किए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment