Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती पर कासगंज में शराब दुकानें बंद:जिला प्रशासन ने लोक शांति के लिए जारी किए आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल 2026 को कासगंज जनपद की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। जिला मजिस्ट्रेट और लाइसेंस प्राधिकारी प्रणय सिंह ने लोक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है। आदेश का पालन कराने के आदेश अधिकारियों को दिए है। आपको बता दें, आदेश के अनुसार कासगंज जनपद की समस्त फुटकर आबकारी दुकानें, जिनमें देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप और भांग की दुकानें शामिल हैं, पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त, समस्त थोक अनुज्ञापनों से मादक पदार्थों की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए यह निर्णय संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, खंड प्रथम के नियम 59 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने साफ किया है की इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों (लाइसेंस धारकों) को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली चोरी पर कार्रवाई, 18 जगहों पर छापेमारी:बुलंदशहर में 48 किलोवाट चोरी पकड़ी
    Next Article
    बुलेट मोटरसाइकिल बैरियर से टकराई...दो युवक गंभीर घायल:बागपत के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment