Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 131 करोड़ में बिका भूखंड:7500 वर्गमीटर जमीन पर बनेगा होटल, बाकी भूखंडों के लिए आएगी स्कीम

    3 hours ago

    2

    0

    प्राधिकरण की होटल भूखंड योजना के तहत ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया हुई। सेक्टर-105 में स्थित भूखंड के लिए सबसे ऊंची बोली हल्दीराम ने लगाई। हल्दीराम ने आरक्षित मूल्य से 17 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाई। अब प्राधिकरण आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। प्राधिकरण ने होटल, व्यावासयिक और संस्थागत भूखंडों की योजना निकाली थी। होटल के लिए सेक्टर-96, 97, 98, 105 आदि सेक्टरों में छह होटल भूखंड की योजना निकाली गई थी। ये भूखंड दो से लेकर 24 हजार वर्ग मीटर तक के थे। इन छह में से सिर्फ एक भूखंड के लिए दो आवेदन आए। सेक्टर-105 में होटल के लिए दो भूखंड थे। इनमें से एक भूखंड के लिए हल्दीराम और डीएलएफ ने आवेदन किया। 114 करोड़ रुपए था आरक्षित मूल्य सेक्टर-105 के एक भूखंड के लिए बुधवार को बोली की प्रक्रिया हुई। यह भूखंड 7500 वर्ग मीटर का है। इसका आरक्षित मूल्य 114 करोड़ रुपये था। हल्दीराम ने इस भूखंड को पाने के लिए 131 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। 30 प्रतिशत राशि जमा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब हल्दीराम को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूखंड के आवेदन के समय ही आरक्षित मूल्य की 30 प्रतिशत राशि जमा कर दी गई थी। बाकी 70 प्रतिशत की बैंक गारंटी भी जमा हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:अलीगढ़ एडीजे पॉक्सो प्रथम की अदालत ने सुनाया फैसला, जुर्माने की राशि पीड़िता को मिलेगी
    Next Article
    इटावा में वरमाला से पहले दुल्हन का शादी से इनकार:सहेली की बात सुनकर लिया फैसला, दूल्हा लौटा खाली हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment