Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में वरमाला से पहले दुल्हन का शादी से इनकार:सहेली की बात सुनकर लिया फैसला, दूल्हा लौटा खाली हाथ

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में शादी के दौरान वरमाला के ठीक पहले दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन की सहेली ने उसके कान में कुछ कहा, जिसके बाद उसने यह फैसला लिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन अपनी सहेली के साथ थाने पहुंच गई और माता-पिता के साथ जाने से भी इनकार कर दिया। भरथना क्षेत्र के ग्राम वैहवा के पास एक गेस्ट हाउस में बीते मंगलवार को यह शादी समारोह चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, नगला तालपार (ककराई) निवासी संजीव अपनी बेटी की शादी ग्राम नगला कोरी के युवक से कर रहे थे। परिवार नोएडा में रहकर काम करता है और तय कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को बारात गेस्ट हाउस पहुंची थी। सभी रस्में सामान्य तरीके से चल रही थीं और दोनों पक्ष खुश नजर आ रहे थे। वरमाला के वक्त बदला माहौल जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, दुल्हन की एक सहेली, जो नोएडा से आई थी, उसने दुल्हन के कान में कुछ कहा। इसके तुरंत बाद दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस अचानक फैसले से मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर अड़ी रही। परिवार ने सहेली पर लगाया आरोप दुल्हन के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने सहेली की बातों में आकर यह कदम उठाया। उनका आरोप है कि सहेली ने ही दुल्हन को शादी न करने के लिए उकसाया। वहीं, इस घटना के बाद शादी की सभी तैयारियां अधूरी रह गईं और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। दूल्हा बिना दुल्हन लौटा, थाने पहुंचा मामला शादी टूटने के बाद दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख दुल्हन, उसकी सहेली और कुछ अन्य लोग स्थानीय थाने पहुंचे। वहां भी दुल्हन ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया और सहेली के साथ रहने की इच्छा जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 131 करोड़ में बिका भूखंड:7500 वर्गमीटर जमीन पर बनेगा होटल, बाकी भूखंडों के लिए आएगी स्कीम
    Next Article
    अयोध्या मंडल में बिजली सुधार को 360 करोड़ का प्लान:हजारों ट्रांसफॉर्मर, पुराने सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी,अपग्रेड होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment