Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    56 minutes from now

    2

    0

    मुंबई में मेट्रो निर्माण कार्य के लिए लगाया गया भारी लोहे का बैरिकेड मोटरसाइकिल सवार पर गिरने से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शुक्रवार को घाटकोपर के एलबीएस रोड पर हुआ।पार्कसाइट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर के अशोक नगर निवासी वसीम हैदर रिजवी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी बायोटेक कंपनी की इमारत के पास करीब छह बाई आठ फुट का लोहे का बैरिकेड अचानक उनके ऊपर गिर गया। पुलिस के अनुसार, रिजवी को तत्काल उपचार के लिए सरकारी राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्कसाइट पुलिस ने बाद में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।मुंबई में मेट्रो निर्माण परियोजनाओं के दौरान सुरक्षा को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। इससे पहले 14 फरवरी को मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण स्थल पर कंक्रीट की दीवार का एक हिस्सा वाहनों पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका
    Next Article
    Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment