Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में श्रद्धालु युवती की दांतों से नाक काटी:गोवर्धन परिक्रमा के समय युवक ने गला दबाया, नोजपिन लेकर भागा; पुलिस CCTV खंगाल रही

    17 hours ago

    1

    0

    मथुरा के गोवर्धन में सोमवार दोपहर गिरिराज की परिक्रमा कर रही एक श्रद्धालु लड़की पर युवक ने हमला कर दिया। युवक ने लड़की को धक्का देकर गिराया। उसका गला दबाया। इसके बाद दांत से उसकी नाक काट ली। सोने की नोजपिन लेकर भाग गया। घटना के बाद परिक्रमा मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। लड़की ने बताया कि वह गोवर्धन की परिक्रमा कर रही थी। बड़ी परिक्रमा मार्ग पर गिरिराज तलहटी के पास पहुंची थी। तभी करीब 25 साल का एक युवक डंडा लेकर वहां आया। उसने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। लड़की के मुताबिक, युवक ने काफी देर तक उसका गला दबाए रखा। इसके बाद दांत से उसकी नाक काट ली। युवक उसे जान से मारने की कोशिश कर रहा था। हमले में उसका चेहरा भी बिगड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की से पूछताछ की। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छह महीने से गोवर्धन में रह रही थी लड़की लड़की मोनिका (32) मुंबई की रहने वाली है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से है। करीब छह महीने से गोवर्धन में रह रही है। यहां के मंदिरों में पूजा और भजन कर रही हैं। छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक कॉलोनी में रुकी थी। वह रोजाना गिरिराज महाराज की परिक्रमा करती थी। सोमवार को भी वह बड़ी परिक्रमा मार्ग से परिक्रमा कर रही थी। इसी दौरान युवक हमला किया। लड़की के चेहरे और कपड़ों पर खून लग गया। वह घबराकर मदद के लिए चीखने लगी। लड़की को आसपास के लोगों ने संभाला। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश पुलिस ने बड़ी परिक्रमा मार्ग और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का प्रयास है कि घटना के समय परिक्रमा मार्ग पर मौजूद संदिग्ध युवक की पहचान की जा सके। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी की पहचान कराने में जुटी है। SSP बोले- आरोपी मानसिक रूप से बीमार मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- एक व्यक्ति वहां भिक्षा मांग रहा था। जब महिला वहां से गुजर रही थी तो व्यक्ति ने उससे भिक्षा मांगी। महिला आगे बढ़ती गई। इस दौरान भिक्षा मांगने वाले ने महिला पर हमला कर दिया। हमला करने वाला मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा। उसकी तलाश की जा रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले:सलवार पहने पति पेड़ से लटका था; 1km दूर नदी में मिली पत्नी, पैर बंधे थे यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी के शव जंगल में मिले। पति का शव पेड़ से लटका था। शरीर पर सिर्फ पत्नी की सलवार थी। अंगूठा फंदे में फंसा था। पत्नी का शव गंगा किनारे झाड़ियों में पड़ा था। लाश अर्धनग्न थी। शरीर का आधा हिस्सा पानी में था। दोनों पैर दुपट्टे से बंधे थे। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया...VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी
    Next Article
    चंद्रशेखर बोले-मेरी हत्या का एक फार्म हाउस में प्लान बना:मौत तो एक दिन आनी है, डर के नहीं जी सकते; सरकार जांच कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment