Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- बंगाल में गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे:कहा- कांग्रेस-लेफ्ट एक थाली के चट्टे-बट्टे; TMC ने निर्ममता की हदें पार कीं

    11 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आपने TMC पर विश्वास किया था, लेकिन TMC ने बंगाल में निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश 100 रुपए कमाता है, तो बंगाल का योगदान सिर्फ 5 से साढ़े 6 रुपए रह गया है। बंगाल के आम आदमी की आमदनी लगातार कम हो रही है, जबकि TMC के नेता और मंत्रियों के बंगले बड़े होते जा रहे हैं। 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा। इससे पहले गुरुवार को ही मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा की। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का नामोनिशान मिटा दिया है। टीएमसी के भ्रष्टाचारियों ने युवाओं के परिवारों के सपनों को कुचल दिया है। लेफ्ट और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि- बीते कुछ दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर भरोसा करके देखा है। पहले कांग्रेस फिर लेफ्ट और फिर कांग्रेस। लेकिन ये सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन लोगों नो सिर्फ बंगाल को धोखा दिया, उनके सपनों को मिट्टी में मिला दिया और उनके सपनों को कुचल दिया। इधर, आरजी कर अस्पताल केस की पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ ने कहा है कि जब तक उनकी बेटी को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, वे अपने बालों में कंघी नहीं करेंगी। रत्ना भाजपा के टिकट पर पानीहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। हल्दिया भाजपा का मजबूत गढ़ हल्दिया नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र है। यह राज्य में BJP के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है। पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 में से 8 विधानसभा सीटें जीती थीं। 2024 के आम चुनावों में भी इस जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। हल्दिया के बाद पीएम आसनसोल और बीरभूम भी जाएंगे। यहां पर सभा को संबोधित करेंगे। बीरभूम जिले को TMC का गढ़ माना जाता है। बीरभूम में सत्ताधारी पार्टी का प्रभाव रहा है हालांकि, जिले के कुछ हिस्सों में लंबे समय से आरएसएस का संगठनात्मक नेटवर्क मौजूद है। भाजपा यहां एंटी इनकम्बेंसी का फायदा उठाना चाहती है। असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी असम में वोटिंग से एक दिन पहले उदलगुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने पार्टी छोड़ दी। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अभी तक पार्टी को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दैमारी का नाम EVM में बना रहेगा और लोग अभी भी उन्हें वोट दे सकते हैं क्योंकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा काफी पहले ही खत्म हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-हुमायूं कबीर ने BJP से 1000 करोड़ की डील की:TMC का आरोप- मुस्लिमों को बेवकूफ बनाने के लिए 'बी' और 'सी' टीम बनाई
    Next Article
    गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा, 20 घायल, पुलिस की बाइक फूंकी, गाड़ी तोड़ी; सैलरी बढ़ाने के नोटिस लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment