Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिशन शक्ति 5.0 का सम्मान समारोह:गाजीपुर में बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) महुआबाग में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत एक मेगा इवेंट और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। समारोह के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, कौशल विकास और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष महिला थाना, महिला चिकित्सालय गाजीपुर की प्रभारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण व्यापार मंडल के सदस्य और महिला उद्यमी सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, जागरूकता बढ़ाने और समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, 'संबल' (सुरक्षा) और 'सामर्थ्य' (सशक्तिकरण) जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में ग्राम प्रधान के अधिकार सीज:खाद गड्ढों पर विवाद के बाद डीएम ने की कार्रवाई
    Next Article
    आगरा में चला नगर निगम का बुलडोजर:फुटपाथ घेरने वालों को चेतावनी, दोबारा कब्जे पर जब्त किया जाएगा सामान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment