Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा; CJI बोले- राजपाल यादव पर भरोसा मुश्किल; यूपी में 15 हजार टीचरों की भर्ती निकली

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, अब UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर रखे हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कैसे यूपी के प्रयागराज में थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या कर दी गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज, ग्राहक से नहीं, कारोबारी से लिया जाएगा; 15 अक्टूबर से लागू UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट करने पर 0.4% चार्ज लगेगा। फीस की मैक्सिमम लिमिट ₹300 तक की गई है। यह अमाउंट अलग-अलग ट्रांजैक्शन के मुताबिक तय होगी। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं बिजनेसमैन से लिया जाएगा। हालांकि, ₹2,000 तक पेमेंट करने पर ग्राहक और बिजनेसमैन दोनों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर यह स्थिति साफ कर दी थी। RuPay डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट को भी इस छूट में शामिल किया गया है। सवाल: ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर सरकार ने फीस लगाने का फैसला क्यों लिया? जवाब: इसकी बड़ी वजह बड़े कारोबारी पेमेंट हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में दुकानदारों को ₹198 लाख करोड़ यूपीआई से पेमेंट हुए। इनमें ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन सिर्फ 4% हुए, लेकिन इनकी कुल वैल्यू ₹131 लाख करोड़ थी। जो कुल पेमेंट का 66% है। सवाल: MDR क्या होता है और यह किससे लिया जाता है? जवाब: MDR यानी Merchant Discount Rate। आसान भाषा में यह डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने की सुविधा के बदले दुकानदार या कारोबारी से लिया जाने वाला शुल्क है। कार्ड पेमेंट में इस तरह का शुल्क पहले से मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें... 2. अमेरिका ने पहली बार माना- स्पेस में हथियार तैनात किए, अंतरिक्ष में युद्ध का खतरा बढ़ा अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने कहा कि अमेरिका के पास ऑर्बिट में ऐसे हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सैनिकों को दुश्मन के हमले से बचाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि ये हथियार आखिर किस तरह के हैं, कितने हैं और इन्हें कब अंतरिक्ष में भेजा गया था। अमेरिका का यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका, रूस और चीन के बीच अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाने की होड़ चल रही है। चीन-रूस को लेकर अमेरिका के दावे पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी में 15000 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा 3-4 दिसंबर को, 12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद भरे जाएंगे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15,000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने मंगलवार शाम भर्ती से जुड़े दो विज्ञापन जारी किए। इसके साथ ही सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (PGT) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में 11,508 पद भरे जाएंगे सहायक अध्यापक भर्ती के तहत कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन भर्ती की जाएगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (अशासकीय सहायता प्राप्त) के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (शहरी) के 11,508 पद शामिल हैं। वहीं, प्रवक्ता संवर्ग/ PGT भर्ती के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2,607 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. प्रयागराज में थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाईं प्रयागराज में मंगलवार शाम 6 बजे सपा के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात हंडिया इलाके की है। कार में बैठते समय बदमाशों ने गोली मारी: मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पवन हंडिया के कर्मनाशा मोहल्ले में पहुंचे। यहां सड़क किनारे कार खड़ी करके एक कैफे में गए। करीब 2 घंटे बाद शाम करीब 5:20 बजे बजे पवन कैफे से बाहर निकले। वह जैसे ही कार में बैठने लगे, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। थाने से 500 मीटर दूर की गई पवन की हत्या: पवन यादव की हत्या जिस जगह पर की गई, वहां से हंडिया थाना महज 500 मीटर दूरी पड़ता है। वारदात की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने घटनास्थल के लोगों से पूछताछ की। साथ ही जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। पूरी खबर पढ़ें… 5. CJI बोले- राजपाल यादव एक्टिंग में माहिर, भरोसा करना मुश्किल, चेक बाउंस मामले में आखिरी मौका दिया सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपए जमा करने के लिए आखिरी बार 2 हफ्ते का समय दिया। यह रकम सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करनी होगी। कोर्ट ने अभिनेता को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके पुराने रवैये को देखते हुए भरोसा जताने में भी संदेह जाहिर किया। CJI सूर्यकांत ने कहा, 'उनके पुराने रवैये को देखते हुए। कोई उन पर भरोसा कैसे कर सकता है? वे बॉलीवुड में ड्रामा और एक्टिंग करने में माहिर हैं। कोर्ट में भी वही कर रहे हैं।' चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने राजपाल यादव को अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी से मिली राहत जारी रखी है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। अदालतों में अब तक 15 सुनवाई, 14 बार आदेश नहीं माना राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में पिछले 3 सालों में दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक 15 बार सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने कभी भुगतान करने और कभी समझौते की बात कही। लेकिन हर बार राजपाल ने बात नहीं मानी। इससे पहले ट्रॉयल कोर्ट में भी मामला 6 साल चला। पूरी खबर पढ़ें... 6. भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, दूसरे टी-20 में संजू सैमसन की फिफ्टी, नीतीश रेड्डी को 3 विकेट; सीरीज 2-0 से जीती अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने 160 रन का टारगेट 31 बॉल रहते चेज किया। भारत ने पावरप्ले में 82 रन बनाए। संजू सैमसन 22 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए। दोनों ने 51 गेंदों में 88 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस सीरीज की खास बात यह है कि मैच भारत में हो रहे हैं, लेकिन मेजबान अफगानिस्तान है और भारत मेहमान टीम है। BCCI और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे आधिकारिक तौर पर Afghanistan to host India कहा है। पूरी खबर पढ़ें... 6. भारत बोला- मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम सिर्फ दिखावा, पाकिस्तान खोखली बातें न करे भारत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए के इनाम की घोषणा करना एक दिखावा है। ऐसी घोषणाएं सिर्फ खोखली हैं। अजहर 2001 संसद हमले, 2016 पठानकोट और 2019 पुलवामा हमलों का आरोपी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- पाकिस्तान के ऐसे दिखावे और लोगों को गुमराह करने की कोशिशें नई नहीं हैं। हमने अतीत में भी ऐसे दिखावे देखे हैं। पाकिस्तान को इसके बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। दरअसल, पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने आतंकियों की नई रेड बुक में अजहर को एक बार फिर भगोड़ा घोषित किया है। पहले अजहर पर 50 लाख का इनाम था, अब उसे बढ़ा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. टेक: गूगल रिसर्चर बोले- इंसानी नस्ल खत्म कर देगा AI: खतरा टालने के लिए बहुत कम समय; 4 साल में मामूली से हैकर बने AI एजेंट्स (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: स्कॉटलैंड-वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड ने ब्रिटेन से आजादी मांगी: अलग होने पर पहली बार तीनों नेताओं की मीटिंग, कहा- लंदन हमें नहीं रोक सकता (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: Meta बच्चों से जुड़े यौन शोषण मामलों की जानकारी देगा: भारतीय एजेंसियों को रिपोर्ट करेगा, सरकार से बातचीत के बाद रजामंदी (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: शुभेंदु अधिकारी के PA की मां नंदीग्राम से उम्मीदवार: बंगाल चुनाव नतीजे के 2 दिन बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या हुई थी, CM ने ये सीट छोड़ी (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, बिना हेलमेट एंट्री नहीं: यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बिहार में 5 नदियां खतरे के निशान के ऊपर (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला ट्रेन से कटी: पटरी पर साथ बैठे नेपाली दोस्त की भी मौत; ड्राइवर बोला- महिला हंस रही थी (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: दिल्ली-दुबई स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट: यात्रियों ने चोर-चोर के नारे लगाए, एयरलाइन का समय पर उड़ान का रिकॉर्ड सबसे खराब (पूरी खबर पढ़ें) 8. हरियाणा: गुरुग्राम में लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार: राजस्थान से पकड़ा गया; पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा भी लगाई (पूरी खबर पढ़ें) 9. एंटरटेंमेंट: हनुमान अंश मेकर्स की अगली फिल्म राम बोला पर विवाद: एक ही टॉपिक पर दो फिल्में अनाउंस, फिल्म एसोसिएशन ने बताया किसने करवाया रजिस्ट्रेशन (पूरी खबर पढ़ें) 10. एंटरटेंमेंट: रिटायरमेंट की खबरों पर बोले अमिताभ बच्चन: 'टाइम टू रिटायर' का मतलब सोने जाना था; जो बोला नहीं वो भी छप गया (पूरी खबर पढ़ें) 11. कर्नाटक: बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत: शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका; घर में लगी आग से दो झुलसे (पूरी खबर पढ़ें) 12. नेशनल: NDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा (पूरी खबर पढ़ें) 13. नेशनल: CRPF कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता: 2006 बैच की IPS अधिकारी हैं; जंगलों में AK-47 लेकर घूमीं, असम से उग्रवाद खत्म किया (पूरी खबर पढ़ें) 14. महाराष्ट्र: मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए जालना से मुंबई रवाना: आजाद मैदान में प्रदर्शन की परमिशन नहीं; 3 साल में 11वां अनशन (पूरी खबर पढ़ें) 15. इंटरनेशनल: रिपोर्ट- पाकिस्तान ने सऊदी अरब की मदद से इनकार किया:हूती विद्रोहियों से लड़ने के लिए सेना नहीं भेजी, सऊदी ने इजराइल से मदद मांगी (पूरी खबर पढ़ें) 16. क्रिकेट: अश्विन बोले- संजू की जगह कोई क्यों नहीं समझता:टी-20 वर्ल्ड कप जिताया, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे; अब वैभव से मिल रही चुनौती (पूरी खबर पढ़ें) 17. उत्तर प्रदेश: शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया...VIDEO: काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी (पूरी खबर पढ़ें) 18. मध्य प्रदेश: CMO बोले-‘दो घंटे कमरे में रहो,किसी को पता नहीं चलेगा’: रीवा में महिला कर्मचारी के सामने डिमांड रखी; इनकार करने पर नौकरी से निकाला (पूरी खबर पढ़ें) 19. झारखंड के मंत्री-विधायकों का सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं: सामान्य जांच रांची में, इलाज-फुल बॉडी चेकअप के लिए दिल्ली-वेल्लोर पहली पसंद (पूरी खबर पढ़ें) 20. इंटरनेशनल: मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट:हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... चीन के लिए ‘मछली’ जासूसी करेगी चीन में मछली जैसा दिखने वाला एक रोबोट बनाया है। इसका नाम ‘गोल्डन ड्रैगन फिश बायोनिक रोबोट’ है। यह पानी के अंदर तैरकर जासूसी कर सकता है। इसमें कैमरे लगे हैं, जो पानी के अंदर की चीजें रिकॉर्ड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: भारत के गुनहगार मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने क्यों रखा 70 लाख इनाम; आखिर इस दिखावे की क्या जरूरत आ पड़ी 2. फिजिकल हेल्थ: कमर में दर्द को इग्नोर न करें:हो सकता है एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके 3. जरूरत की खबर: बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ रही:डॉक्टर से जानें कौन से न्यूट्रिएंट्स जरूरी, कंप्लीट हेल्दी डाइट गाइड, ये 9 चीजें न दें 4. भास्कर इंटरव्यू: रोहिणी बोलीं- चुनाव लड़ने नहीं, लड़वाने आई हूं: अखिलेश या कांग्रेस नहीं, वाल्मीकियों को हिस्सेदारी देने वाले को समर्थन देंगे 4. भास्कर एनालिसिस: यूपी में 'नेताजी' जनसभा नहीं, कथा करवा रहे:राजा भैया धीरेंद्र शास्त्री को बुला रहे; मनोज पांडेय ने शिव महापुराण कराई 5. भास्कर एक्सक्लूसिव: खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का हो सकता है डिमोशन:निकाय चुनाव का मंत्रिमंडल फेरबदल पर दिखेगा असर; 'काकाजी' की एंट्री ने हवा का रुख बदला 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: BJP-प्रदेशाध्यक्ष के गढ़ में भाजपा की हार के 3 फैक्टर: जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक के गुट में बंटी पार्टी; कांग्रेस ने आखिरी समय किया डैमेज कंट्रोल 7. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ की काट नवीन-भागवत का कार्यक्रम?:संयोग है या सोची-समझी रणनीति; MP का युवा अचानक फोकस पर क्यों? 8. क्राइम फाइल्स: लापता लड़की की खाई में मिली लाश:पुलिस ने कहा- दुष्कर्म के बाद हत्या; CBI की जांच में बदल गई कहानी 9. भास्कर एनालिसिस: MLC चुनाव; तेजस्वी के एकतरफा फैसले से सहयोगी नाराज:कांग्रेस बोली- राजद सलाहकारों में भाजपा के लोग, इसलिए गलत फैसला हो रहा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को नए कारोबारी अनुबंध मिलेंगे। सिंह राशि के लोगों के लिए नया काम शुरू करने का समय अच्छा है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल को ₹26 हजार करोड़ के हथियार देंगे ट्रम्प:900 किलो के 40 हजार बम शामिल; बाइडेन ने इनकी सप्लाई पर रोक लगाई थी
    Next Article
    प्रिया सरोज-रिंकू 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे:लखनऊ के 4-स्टार होटल में लेंगे फेरे; 15 महीने पहले हुई थी सगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment