Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चांदी 13 महीने में सबसे सस्ती, शेयर मार्केट में सालभर के घाटे की भरपाई; राहुल के खिलाफ ED-CBI जांच बंद

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। राहुल गांधी की संपत्ति की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। आगे जानिए कि अमेरिका के नए फैसले से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. चांदी की 13 महीने में सबसे कम कीमत, ₹1.43 लाख पर आई; शेयर बाजार सालभर की गिरावट की भरपाई के करीब बुधवार को चांदी 9,680 रुपए सस्ती होकर ₹1.43 लाख प्रति किलो पर आई। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी ₹3.80 लाख के ऑलटाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर ₹1.21 लाख पर आ गई। सोना अपने ऑलटाइम हाई ₹1.76 लाख से करीब 32% सस्ता हो चुका है। बाजार ने की गिरावट की भरपाई इधर, सेंसेक्स 1,502 अंक चढ़कर 83,938 पर बंद हुआ। निफ्टी 470 अंक की बढ़त के साथ 25,819 के स्तर पर पहुंचा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स इस साल के शुरुआती स्तर से सिर्फ 1.5% नीचे रह गया। यानी बाजार ने अपनी ज्यादातर गिरावट की भरपाई की है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राहुल की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले राहुल का पक्ष सुने सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने मामला वापस हाईकोर्ट भेजते हुए कहा- पहले राहुल गांधी का पक्ष सुना जाए, फिर नए सिरे से फैसला किया जाए। दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने की मांग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. ट्रम्प का भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें चीन पर सबसे ज्यादा 40% और वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और उसे कम कीमत पर दुनिया में बेच रहे हैं। 17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ वाला कानून रोका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगाई थी। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था। पूरी खबर पढ़ें… 4. CJP प्रवक्ता सौरव के पासपोर्ट इस्तेमाल करने पर रोक, 7 दिन में जन्म स्थान बताने का नोटिस कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास से केंद्र सरकार ने उनके पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान की जानकारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, 23 नवंबर को सौरव ने आरोप लगाया था कि उन्हें ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए यूके जाना था। दिल्ली एयरपोर्ट से रात 1 बजे फ्लाइट थी, लेकिन इमिग्रेशन काउंटर पर ही रोक दिया गया। मामले में चेन्नई के रीजनल पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके 7 दिन में जवाब देने का कहा है। जवाब देने तक उन्हें पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। सौरव ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई विदेश यात्रा पर रोक के खिलाफ सौरव ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. शुभेंदु बोले- प्रणब मुखर्जी की सलाह पर भाजपा में आया; उन्होंने कहा था- TMC बुआ-भतीजे की पार्टी, कर्मचारी बने रहना है या बढ़ना है पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें TMC छोड़कर भाजपा में आने की सलाह दी थी। मुखर्जी ने कहा मुझसे कहा था, ‘सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। TMC बुआ-भतीजे की पार्टी है, अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ जाइए।’ अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना 'ओरिजिनल एडवाइजर' बताया। उन्होंने कहा कि मुखर्जी अभिभावक की तरह थे। प्रणब मुखर्जी का अगस्त 2020 में निधन हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 6. संसद का शीत सत्र 15 दिसंबर के पहले संभव, सरकार परिसीमन बिल ला सकती है बुधवार को कैबिनेट बैठक में संसद के अगले सत्र पर चर्चा हुई। इसमें पीएम मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा है। दरअसल, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके 103 दिन बाद भी बुधवार रात तक मानसून सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ था। लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तावित संविधान संशोधन के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने की योजना है। इसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता साफ करना है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… इंसानी दिमाग से चल रहा रोबोट अमेरिका में आइरिस नाम का रोबोट बनाया गया है। इसमें लैब में इंसानी दिमाग का छोटा हिस्सा लगाया गया है. यह सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव देखकर जवाब देता है। कोई इससे बात न करे तो इसकी प्रतिक्रिया भी कम हो जाती है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: बीजेपी ने पंजाब में ‘छोटा भाई’ बनना क्यों चुना; इन 5 दांव से सत्ता में आना चाहती है; लेकिन 4 अड़चनें भी हैं भास्कर इंटरव्यू: अक्षय-सोनाक्षी की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर थीं तान्या, अब सलमान की 'मातृभूमि' में मिला बड़ा मौका; बोलीं- उनके साथ काम करना मेरा सपना था जरूरत की खबर: 1-5 साल के बच्चे को क्या खिलाएं:2 साल तक चीनी-नमक नहीं देना, डॉक्टर ने बताई एसेंशियल फूड की पूरी लिस्ट रिलेशनशिप एडवाइज: पति हुए रिटायर, मेरी आजादी खत्म: पहले बाजार जाती, दोस्तों से मिलती थी, अब हर वक्त वो साथ होते हैं, क्या करूं? 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… कन्या राशि वालों को प्रमोशन की खबरी मिल सकती है, मकर राशि वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में 4 युवकों की हत्या:रोहतक के होटल में खाना खाते समय गोलियां बरसाईं, हिमांशु गैंग पर आरोप, मरने वाले 3 बाबा गैंग के
    Next Article
    खबर हटके- 2 फीट की भैंस की कीमत ₹1 करोड़:शराब दुकान के बाहर डॉक्टर तैनात; लैब में बने इंसानी दिमाग से चल रहा रोबोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment