Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका ने ईरान में मिसाइलें दागीं; मोदी ने सेशेल्स में कछुओं को पत्तियां खिलाईं; राम मंदिर ट्रस्ट का दावा- भक्तों का दिया सोना-चांदी सुरक्षित

    13 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया। मिसाइल और ड्रोन ठिकानों को निशाना बनाया। उधर, पुणे मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि केतन का सिर कुचला हुआ था। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में PM मोदी के सेशेल्स दौरे की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिका ने फिर ईरान पर हमला किया, ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया अमेरिका ने फिर ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। अमेरिकी सेना ने मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई। अमेरिका का कहना है कि 25 जून को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो शिप ‘एमवी एवर लवली’ पर ड्रोन हमला किया था। ईरान बोला- अमेरिका सीजफायर तोड़कर पछताएगा: ईरानी नेवी ने दावा किया है कि उसने जवाब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान की संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने कहा कि अमेरिका ने एक बार फिर बातचीत के बीच ईरान पर हमला किया है। युद्धविराम का यह उल्लंघन अमेरिका के लिए पीछे हटने और पछतावे की वजह बनेगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. राम मंदिर ट्रस्ट का दावा- भक्तों का दिया सोना-चांदी सुरक्षित, चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला 11 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने शनिवार को चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर दी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा से त्यागपत्र मिला है। हम अपनी 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर विचार करेंगे। ट्रस्ट ने कहा- दोषियों को कड़ी सजा दिलाएंगे: हम उन भक्तों को आश्वस्त करते हैं, जिन्होंने चांदी की ईंटें और सोने-चांदी के आभूषण प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण किए हैं। वे सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं। अपराधियों को कड़ा दंड मिले, हम इसका आग्रह करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने चढ़ावा चोरों को रावण बताया: इंडोनेशिया के जकार्ता में शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- रावण तो ये भी हैं बस रूप बदल गए हैं। रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी। राम मंदिर के दानपात्र से लाखों-करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसा चोरी हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में सपा महिला सांसद-विधायक मीटिंग में भिड़े, MLA ने कहा- तमीज से बात करिए बांदा में सपा की बैठक में सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव भिड़ गए। शुक्रवार को सपा विधायक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी सपा सांसद अचानक भड़क गईं। उन्होंने गुस्से में कहा- आपको सिर्फ बेइज्जती करना आता है। हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा। 20 मिनट तक चली गहमागहमी: इस पर सपा विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने उंगली दिखाते हुए कहा- सुनिए, तमीज से बात करिए। बदतमीजी मत करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। इसके बाद दोनों नेताओं में कहासुनी हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह विधायक और सांसद को समझाया। करीब 20 मिनट तक गहमागहमी का माहौल रहा। पूरी खबर पढ़ें… 4. PM मोदी सेशेल्स पहुंचे, कछुओं को पत्तियां खिलाईं; सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ नारियल पानी पिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने नेशनल बोटैनिकल गार्डन में एल्डाब्रा जाइंट कछुओं को पत्तियां खिलाईं। साथ ही सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ नारियल पानी पिया। मोदी 29 जून को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे। सेशेल्स से भारत का रिश्ता 256 साल पुराना: हिंद महासागर में बसे इस छोटे से द्वीपीय देश का भारत से रिश्ता सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि 256 साल पुराना भी है। साल 1770 में जब यहां पहली स्थायी बस्ती बसाई गई, तब वहां पहुंचने वाले 27 लोगों में 5 भारतीय भी शामिल थे। बाद में बिहार, तमिलनाडु और गुजरात से भी बड़ी संख्या में भारतीय यहां आकर बस गए। सेशेल्स में हर 8वां नागरिक भारतवंशी: आज सेशेल्स की करीब 1.20 लाख आबादी में लगभग हर आठवां नागरिक भारतीय मूल का है। देश के पूर्व राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन के पूर्वज भी बिहार के गोपालगंज जिले से थे। ऐसे में मोदी का यह दौरा दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 5. मुंबई में मुहर्रम जुलूस में दर्द की दवा बताकर जहरीले कैप्सूल बांटे, पुलिस ने 14,900 कैप्सूल के साथ व्यक्ति को पकड़ा मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान लोगों को जहरीले कैप्सूल बांटने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी फैयाज प्रेमजी ‘दर्द से राहत’ के नाम पर लोगों को जिंक फॉस्फाइड की कैप्सूल दे रहा था। कई लोगों ने कैप्सूल खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी ने कैप्सूल में चूहे मारने वाला जहर भरा था: पुलिस ने आरोपी को 14,900 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। उसने हर कैप्सूल में करीब एक ग्राम जहर भरा था। इसके लिए 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। आरोपी करीब 30 हजार जहरीले कैप्सूल बनाने की तैयारी में था। जिंक फॉस्फाइड का इस्तेमाल चूहे मारने वाली दवा बनाने के लिए किया जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 6. पुणे मर्डर में दावा- केतन का सिर कुचला हुआ था, रेस्क्यू टीम का सदस्य बोला- लोग रो रहे थे, सिया शांत रही पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। केतन का शव रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया है कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं, खोपड़ी कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी कई जगह चोट थीं। कई लोग रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन सिया गोयल शांत खड़ी थी। सिया के माता-पिता से भी पूछताछ: पुणे पुलिस ने शुक्रवार को सिया के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, साहिल चेतन चौधरी को जानता है। उसने बताया कि चेतन और सिया की दोस्ती क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। वहीं, सिया के माता-पिता से भी पुलिस ने पूछताछ की। पूरी खबर पढ़ें... ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... रील के लिए मरे हुए सांप को मुंह में दबाया यूपी के बिजनौर में एक युवक ने घर में घुसे सांप को मारने के बाद उसके साथ स्टंट करते हुए रील बनाई। उसने 10 बार मरे हुए सांप को मुंह में दबाया और गले में लपेटा। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों की रोज की इनकम पहले से बेहतर हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की फैक्ट्री-जहां जानवरों की तरह 13 मजदूरों को रखा:पीठ पर भाले चुभोते; सिर और कान पर मारते ताकि सुनना-समझना बंद हो जाए
    Next Article
    प्रयागराज में ताजिया विवाद- दरोगा का सिर फूटा:6 पुलिसवाले घायल, लोगों ने घेरकर पर बरसाए ईंट-पत्थर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment