Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महीनाभर बाद भी नहीं बनी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क:लखनऊ में रक्षामंत्री के उद्घाटन के बाद धंस गई थी, जांच कमेटी बनी लेकिन रिपोर्ट नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद बड़े दावों के साथ शुरू किया गया 1220 करोड़ रुपए का ग्रीन कॉरिडोर अब लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि उद्घाटन के दूसरे ही दिन सड़क धंस गई थी, और एक महीने बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं। बीरबल साहनी मार्ग पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था। लीकेज ठीक कर गड्ढा भर दिया गया, लेकिन सड़क दोबारा नहीं बनाई गई। टूटी सड़क पर 5 से 7 मीटर तक बजरी फैली है, जिससे रोजाना हादसे का खतरा बना हुआ है। हनुमान सेतु से निशातगंज जाने वाले और न्यू हैदराबाद कॉलोनी से कॉरिडोर पर चढ़ने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। जांच भी ठंडे बस्ते में मामले की गंभीरता को देखते हुए एलडीए उपाध्यक्ष ने 17 मई को चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी थी। लेकिन एक महीने बाद भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने इंजीनियर अतुल मिश्रा पर नाराजगी जताते हुए सड़क जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए थे लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई सुधार नहीं दिखा। बड़े प्रोजेक्ट पर छोटे इंतजाम 1220 करोड़ की लागत से बने इस प्रोजेक्ट में उद्घाटन के तुरंत बाद सड़क धंसना और फिर महीनों तक मरम्मत न होना, निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राघव चड्ढा देश का एसेट:AAP में उनका बढ़ता कद लीडर को दिक्कत करता; सांसद ने लिखा- आपके श्रीचरणों में प्रणाम
    Next Article
    सिपाही के बेटे ने UPSC एनडीए में पाई 174वीं रैंक:पिता पनकी थाने में तैनात, बेटे ने फोन किया तो आंसू छलक पड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment