Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां को बचाने के प्रयास में बेटे की भी मौत:महाराजगंज में पानी के मोटर से हादसा, खेत से लौटे पिता को घर में मृत मिले दोनों

    7 hours ago

    1

    0

    सिसवा नगरपालिका के चौधरी चरण सिंह वार्ड में शुक्रवार पूर्वाह्न एक हादसा हुआ। पानी के मोटर से करंट लगने के कारण मां और बेटे की मौत हो गई। पहले मां की जान गई, और उन्हें बचाने के प्रयास में बेटे ने भी दम तोड़ दिया। वार्ड निवासी किसान रामदेव सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत गए थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे वे खेत से घर लौटे और पत्नी को पानी के लिए आवाज़ लगाई। उनकी आवाज़ सुनकर घर में पढ़ रहा उनका सबसे छोटा बेटा, 17 वर्षीय अखिलेश, मां को बुलाने किचन में गया। अखिलेश ने देखा कि उसकी मां, 45 वर्षीया रंभा देवी, पानी के मोटर के पास अचेत पड़ी थीं। उन्हें देखकर अखिलेश ने उठाने का प्रयास किया, तो वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक घर से कोई आवाज़ न आने पर रामदेव अंदर गए, जहां उन्होंने मां-बेटे दोनों को अचेत पाया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को घर वापस ले आए। घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने हेतु परिजनों से बातचीत जारी है। परिजनों की सहमति के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैतृक मकान पर जबरन मोबाइल टावर लगाने का आरोप:बागपत में पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
    Next Article
    DDU में M.Pharm को मिला PCI का अप्रूवल:नए सेशन से एडमिशन शुरू, 15-15 सीटों पर होगी पढ़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment