Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैतृक मकान पर जबरन मोबाइल टावर लगाने का आरोप:बागपत में पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

    5 hours ago

    1

    0

    बागपत के डौला गांव में एक व्यक्ति ने अपने पैतृक मकान पर जबरन मोबाइल टावर लगाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मुकुट सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। मुकुट सिंह के अनुसार, उनके पड़ोसी ने ग्राम प्रधान की मिलीभगत से उनके पैतृक मकान का नंबर बदलवा दिया। इसके बाद पड़ोसी ने इंडस टावर कंपनी के साथ टावर लगाने का अनुबंध कर लिया। मुकुट सिंह का दावा है कि यह उनका पुश्तैनी घर है और उनकी अनुमति के बिना अवैध रूप से टावर लगाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि टावर लगाने का स्थान एक संकरी गली में है और इसके पास एक स्कूल भी स्थित है। आरोप है कि इस कार्य के लिए न तो कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया गया है और न ही स्थानीय निवासियों की सहमति ली गई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मुकुट सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी आरोप है कि जब उन्होंने टावर लगाने का विरोध किया, तो उनके बेटे को पुलिस द्वारा उठाकर धमकाया गया, जिससे परिवार में डर का माहौल बन गया है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिंघावली अहीर कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने कहा है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में झूला गिरने का लाइव वीडियो:कई दुकानें चपेट में आईं, मची भगदड़; हादसे में 30 लोग हुए थे घायल
    Next Article
    मां को बचाने के प्रयास में बेटे की भी मौत:महाराजगंज में पानी के मोटर से हादसा, खेत से लौटे पिता को घर में मृत मिले दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment