Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में झूला गिरने का लाइव वीडियो:कई दुकानें चपेट में आईं, मची भगदड़; हादसे में 30 लोग हुए थे घायल

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के कुशीनगर में मेले में गिरते हुए झूले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग झूले पर बैठे हुए हैं और झूला घूमते हुए गिरने लगता है। आसपास मौजूद लोगों घटना देख भागने लगते हैं। वहीं, आसपास की दुकाने झूला गिरने से उसकी चपेट में आ जाती हैं। मामला बुधवार देर रात 11.30 बजे का है। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे के वक्त झूला फुल था। करीब 80 लोग बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 बार घूमने के बाद झूला चरमराने लगा। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन ऑपरेटर ने नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही देर बाद झूला तेज आवाज के साथ उखड़कर टूट गया। इसमें बैठे लोग नीचे गिर गए। ऊपर झूला गिरने से नीचे ही दब गए। मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। झूले के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायल लालू गुप्ता ने बताया- जब हम झूले पर चढ़े तभी खट की आवाज आई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिर झूला दो बार घूमा और अचानक टूट गया घटना खड्डा थाना क्षेत्र की है। यहां 30 मार्च से 4 दिन का भैसहा मेला चल रहा है। मेले में पूर्वांचल के अलावा नेपाल और बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। गुरुवार को मेले का आखिरी दिन है। ऐसे में बुधवार शाम से ही मेले में काफी भीड़ थी। तस्वीरों में हादसा देखिए… 10 से ज्यादा घायल मेडिकल कॉलेज रेफर पुलिस के मुताबिक, हादसे में झूले के आसपास खड़े लोग भी चपेट में आ गए। भारी-भरकम झूला गिरने से कई लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है। कुछ दुकानें भी इसकी चपेट में आईं हैं। झूला इतना भारी था कि रेस्क्यू में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। 6 एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। 10 से ज्यादा लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। झूले का बेस कमजोर था, इसलिए गिरा भैसहा मेला नारायणी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास हर साल चैत्र पूर्णिमा पर लगता है। प्रशासन ने झूला संचालन में लापरवाही की आशंका जताते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, झूले का बेस कमजोर था। यानी, जमीन के अंदर उसे ठीक से नहीं गाड़ा गया था। यही वजह है कि जब 80 लोग झूले पर बैठे तो वह वजन नहीं सह पाया और गिर गया। मेले की व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय तहसील खड्डा, थाना और ग्रामसभा भैसहा की थी। एसडीएम रामबीर सिंह ने हादसे पर कहा- मेले में इस बार भीड़ ज्यादा आ गई, जिसका अनुमान नहीं था। झूले की परमिशन ली गई थी या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। अभी यह पता लगाने की कोशिश है कि हादसे की असली वजह क्या है। इसके बाद जिम्मेदारों पर एक्शन लेंगे। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली:खिलौना पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख का हार लूटा, बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से भागी थी अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली हिंदू लड़की और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। लड़की का नाम पायल (25) और उसके दोस्त का नाम राहुल (27) है। वारदात के वक्त राहुल दुकान से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल दुकान से भागकर राहुल के साथ भाग निकली थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में नए SP के सख्त निर्देश:लंबित केस जल्द निपटाने को कहा, वांछितों अपराधियों पर कार्रवाई
    Next Article
    पैतृक मकान पर जबरन मोबाइल टावर लगाने का आरोप:बागपत में पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment