Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पुलिस पहचान कराने में जुटी, सोशल मीडिया का ले रही सहारा

    1 hour ago

    2

    0

    औरैया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गुरुवार-शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में एक अज्ञात राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना करमपुर गांव के पास उस समय हुई जब इटावा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली औरैया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को सुरक्षित कराया और एंबुलेंस के माध्यम से 50 शैय्या जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी गई है। साथ ही, दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ऋषभ पंत-गोयनका के बीच तीखी बातचीत का सीन रीक्रिएट किया':LSG के पोस्ट पर X ने लगाया नोट, ललित मोदी ने लिखा- बैन करना चाहिए
    Next Article
    मेरठ में ऑफिस से लौट रही युवती से छेड़छाड़:कार्रवाई न होने पर परिजनों ने चौकी पर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment