Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में हैंडओवर पर विवाद:AOA-बिल्डर आमने-सामने, पुलिस की मौजूदगी में बढ़ा तनाव

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राईड सोसाइटी में हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। शुक्रवार को AOA और बिल्डर प्रबंधन के बीच टकराव इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा और सोसायटी के गेट पर जमकर हंगामा हुआ। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित इस सोसाइटी में AOA ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के तहत हैंडओवर प्रक्रिया शुरू की थी। शुरुआत में सब कुछ शांतिपूर्ण था, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। निवासियों और AOA सदस्यों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन ने हैंडओवर के दौरान अपने पुराने हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी कर्मचारियों को दोबारा सोसाइटी में लाने की कोशिश की। AOA का कहना है कि जब सोसाइटी का प्रबंधन उन्हें सौंपा जा रहा है, तो इस तरह का हस्तक्षेप नियमों के खिलाफ है। इससे हैंडओवर प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इसी बात को लेकर बिल्डर, सोसाइटी के निवासी और AOA के सदस्य आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, निवासियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कई रेजिडेंट्स का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बिल्डर के लोगों को अंदर लाने की कोशिश की गई, जिससे माहौल और बिगड़ गया। स्थिति बिगड़ते ही बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी मुख्य गेट पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपने अधिकारों की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से हैंडओवर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बिल्डर की ओर से अब भी अड़चनें पैदा की जा रही हैं। निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में AOA का चुनाव पहले ही कराया जा चुका है और पूरी कमेटी विधिवत बनाई गई है। इसके बाद प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार ही हैंडओवर प्रक्रिया शुरू की गई थी, ताकि सोसाइटी का संचालन निवासियों के हाथ में आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी एटीएस ने 4 आतंकी गिरफ्तार किए:लखनऊ में रेलवे सिग्नल को निशाना बनाने की थी योजना, पाकिस्तान से मिलता था टारगेट
    Next Article
    मथुरा नगर सीट पर विधायक श्रीकांत या कोई और:सपा से अनिल या रितु पहली पसंद; कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment