Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा पर दूध चढ़ाया, एक घंटे का मौन रखा

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को साफ कर दूध से नहलाया, माला पहनाई और एक घंटे का मौन व्रत रखा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक दूषित मानसिकता के व्यक्ति द्वारा किसान मजदूरों के मसीहा चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस आपत्तिजनक कृत्य से देश का समस्त किसान एवं कमेरा वर्ग गहराई से आहत हुआ है। सभी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्य आत्मा से क्षमा प्रार्थना की। राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन ने कहा कि चौधरी साहब किसानों और मजदूरों के मसीहा थे, और उनके लिए जान भी दी जा सकती है। महानगर अध्यक्ष नईम सागर ने जोर देकर कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत रत्न और देश के महापुरुष हैं, और उनके खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राजू पार्षद, राजकुमार, मोबीन कुरैशी, फुरकान अल्वी, नफीस सैफी, हर्ष सैनी, संदीप गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, शादाब महीगीर, राजा खान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में मौसम का अलर्ट जारी:3 से 5 अप्रैल तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
    Next Article
    फतेहपुर नगर सीट पर कौन मजबूत,सपा विधायक चन्द्र प्रकाश:या पालिका अध्यक्ष, भाजपा से पूर्व विधायक विक्रम या उदय पहली पसंद, कांग्रेस से कौन है दिग्गज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment