Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में नए SP के सख्त निर्देश:लंबित केस जल्द निपटाने को कहा, वांछितों अपराधियों पर कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उरई स्थित पुलिस लाइन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित किया जाए तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।। बैठक में बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, निरोधात्मक कार्रवाई को तेज करने तथा चल रहे पुलिस अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें। इस दौरान विनय कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी भी पुलिस कर्मी की संलिप्तता अपराधियों के साथ पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि सुधारना और जनता का विश्वास जीतना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस समीक्षा बैठक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की डेडबॉडी घर में ही बेड पर मिली:गले में खरोंच के निशान, कानपुर में पत्नी बोली- मकान मालिक ने हत्या की
    Next Article
    कुशीनगर में झूला गिरने का लाइव वीडियो:कई दुकानें चपेट में आईं, मची भगदड़; हादसे में 30 लोग हुए थे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment