Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 450 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन:राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने साप्ताहिक कार्यक्रम में किया वितरित

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को 450 जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया। यह वितरण स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया, जिसमें मरीज, तीमारदार, यात्री और असहाय लोग शामिल थे। संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नवागत सीएमएस डॉ. अविनाश गुप्ता ने भोजन की थाली वितरित कर किया। डॉ. गुप्ता ने संघ के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल भूखे मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में, रेलवे स्टेशन परिसर में वरिष्ठ टिकट निरीक्षक परतेश्वर सिंह ने जरूरतमंदों को भोजन की थाली देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्राप्त किया। संघ के संस्थापक निजाम खान ने बताया कि यह पूरा कार्य जनसहयोग से निरंतर संचालित हो रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों का योगदान मिल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार के मेन्यू में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी और चावल शामिल थे। कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में 320 लोगों को और रेलवे स्टेशन पर 130 लोगों को निःशुल्क भोजन दिया गया। इस सेवा कार्य में जियाउल कमर सिद्दीकी, नफीसा बानो, हाजी मुज्तबा अंसारी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, अब्दुल वदूद (मिलियन टेलर), आदिल हसन, यूसुफ पठान, बैजनाथ प्रजापति और माता प्रसाद जायसवाल सहित कई समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में गुड फ्राइडे मनाया:सेंट मार्क्स चर्च में विशेष प्रार्थना सभा, विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना
    Next Article
    गुड फ्राइडे की विशेष आराधना आयोजित:लखनऊ के अलीगंज चर्च में हुई, 120 लोग हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment