Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत में पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौकश वाजिद घायल हो गया। बीसलपुर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार को हुई जब बीसलपुर पुलिस टीम बिलसंडा चौराहे के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल होकर भसूड़ा नहर के पास गिर गया। घायल बदमाश की पहचान 35 वर्षीय वाजिद पुत्र नत्थू खां के रूप में हुई है, जो मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी, थाना बीसलपुर का निवासी है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी बीसलपुर ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान वाजिद के दो साथी, उसके भाई सगीर उर्फ गोविन्दा और जावेद उर्फ लल्ला, मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और तलाश जारी है। पूछताछ में वाजिद ने हालिया गौकशी की वारदातों का खुलासा किया है। उसने बताया कि 22 मार्च 2026 को उसने ग्राम चौसरा के पास रजवाहा में एक निराश्रित गोवंश का वध कर उसका मांस बेचा था। इसके अलावा, 24 मार्च 2026 को भी उसने ग्राम सादिया लाडपुर के पास इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। वाजिद ने यह भी स्वीकार किया कि मुठभेड़ के दिन भी वे तीनों एक नए गोवंश के वध की फिराक में जा रहे थे। अभियुक्त का 9 मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का उपचार अस्पताल में जारी है और फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में गैस पाइपलाइन टूटी, 3 हजार लोग प्रभावित:जल निगम की लापरवाही से पानी लाइन बिछाते समय हादसा, दो दिन में दूसरी बार
    Next Article
    आगरा में बैंड संचालक के साथ बीच सड़क पर मारपीट:बुकिंग के बहाने बुलाया था, घटना का वीडियो हो रहा वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment