Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आसमान में ट्रंप के बारे में ये क्या दिखा? लोग हुए हैरान

    3 hours from now

    1

    0

    डोनाल्ड ट्रंप जितने अपने फैसलों और अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उतने ही अलग अंदाज उनके समर्थकों के भी देखने को मिलते हैं। इसका एक दिलचस्प उदाहरण अमेरिका से उस वक्त सामने आया जब उनके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, अमेरिका में जारी नो किंग प्रोटेस्ट के दौरान एक शख्स ने आसमान में प्लेन के जरिए एक मैसेज उड़ाया। जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। दरअसल, 28 मार्च 2026 को अमेरिका समेत कई देशों में नो किंग्स नाम से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। इन प्रदर्शनों में लाखों लोग सड़कों पर उतरे जिनका मकसद ट्रंप की नीतियों और ईरान युद्ध को लेकर विरोध जताना। इसी दौरान लांस एजेंलिस में अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां एक शख्स ने प्लेन के जरिए आसमान में एक बैनर उड़ाया। इस बैनर पर लिखा था नाट ए किंग, ही इज योर डैडी। मतलब वो राजा नहीं हैं, वो तुम्हारा बाप है। ये मैसेज सोशल मीडिया पर यह मैसेज कुछ लोगों को मजेदार और बोल्ड लगा। तो वहीं कई लोगों ने इसे भड़काऊ और बचकाना करार दिया। इस बैनर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कुछ इसे साहसिक और  हास्यपूर्ण बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे भद्दा या निरर्थक बता रहे हैं। यह घटना सार्वजनिक प्रदर्शनों को प्रभावित करने वाले व्यापक विभाजनों को दर्शाती है, जहां विरोधी समूह अक्सर अपनी बात मनवाने के लिए रचनात्मक हथकंडे अपनाते हैं।इसे भी पढ़ें: बस कुछ समय और, आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट, ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी'नो किंग्स' विरोध प्रदर्शनअमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां प्रदर्शनकारियों ने ईरान युद्ध और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कार्रवाइयों के विरोध में "नो किंग्स" रैलियों में भाग लिया। मिनेसोटा विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बनकर उभरा, जहां आयोजकों ने भारी भीड़ की उम्मीद जताई थी। सेंट पॉल में, हजारों लोग कैपिटल लॉन और आसपास की सड़कों पर जमा हुए और प्रदर्शन के दौरान कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। कुछ प्रतिभागियों ने अमेरिकी झंडे उल्टे लहराए, जो ऐतिहासिक रूप से संकट का प्रतीक माना जाता है। मिनेसोटा में हुई इस रैली में ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने भी प्रस्तुति दी, जो कार्यक्रम के मुख्य कलाकार थे। उन्होंने स्ट्रीट्स ऑफ मिनियापोलिस गीत गाया, जिसे उन्होंने संघीय एजेंटों द्वारा रेनी गुड और एलेक्स प्रीटी की घातक गोलीबारी के जवाब में लिखा था, और यह उन हजारों मिनेसोटनों को श्रद्धांजलि थी जिन्होंने सर्दियों में ट्रंप प्रशासन की आव्रजन संबंधी सख्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।Man hires plane to fly ‘NOT A KING - HE’S YOUR DADDY’ over anti-Trump ‘No Kings’ protests https://t.co/gDj6xoItc0 pic.twitter.com/PWduaK3gGL— RT (@RT_com) March 28, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump के Mega Budget पर बवाल, Defense के लिए रिकॉर्ड पैसा, घरेलू योजनाओं को बड़ा झटका।
    Next Article
    भारत को मिली तीसरी परमाणु सबमरीन:अरिहंत और अरिघात के बाद INS अरिदमन नौसेना में शामिल, परमाणु शक्ति बढ़ी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment