Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दरोगा की धमकी से विवाहिता ने की आत्महत्या:न्यायालय के आदेश पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज, कॉल रिकॉर्ड्स की जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में फर्जी दरोगा बनकर धमकी देने के मामले में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा शुरुआती कार्रवाई न होने पर पीड़ित पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अब आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गौरहारी गांव की है। मृतक विवाहिता की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। प्रियंका की शादी तीन साल पहले हमीरपुर के सरीला निवासी केशव प्रजापति से हुई थी। ससुराल में प्रताड़ना के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। पीड़ित पिता करन सिंह के अनुसार, 8 जून 2025 की रात प्रियंका के पास एक फोन आया। फोन करने वाले मोतीलाल प्रजापति ने खुद को दरोगा बताया और प्रियंका को गालियां देते हुए बदसलूकी की। प्रियंका ने डरकर फोन अपने पिता को दे दिया और उसे हैंडफ्री कर दिया। आरोपी ने फोन पर पूरे परिवार को रात में ही थाने घसीटने की धमकी दी। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई फर्जी दरोगा की इस धमकी और गिरफ्तारी के डर से प्रियंका इतनी सहम गई कि उसने उसी रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस गंभीर मामले में शुरुआत में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पिता न्याय के लिए भटकते रहे, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के कड़े आदेश के बाद चरखारी पुलिस ने आरोपी मोतीलाल प्रजापति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस उस मोबाइल नंबर और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है, जिसके जरिए प्रियंका को धमकाया गया था। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बैंड संचालक के साथ बीच सड़क पर मारपीट:बुकिंग के बहाने बुलाया था, घटना का वीडियो हो रहा वायरल
    Next Article
    शादी से इनकार करने पर गला दबाकर मार डाला:बहाने से बुलाकर की वारदात, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment