Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से इनकार करने पर गला दबाकर मार डाला:बहाने से बुलाकर की वारदात, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी बीरबहादुर उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से पकड़ा गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी शिवानंद प्रसाद ने आरोप लगाया था कि गांव का एक युवक उनकी बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। बेटी के इनकार करने पर आरोपी ने उसे घोठा पर बुलाया। 1 अप्रैल की रात आरोपी बहला-फुसलाकर युवती को अपने घर (घोठे) ले गया, जहां उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर मदनपुर थाना में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी दरोगा की धमकी से विवाहिता ने की आत्महत्या:न्यायालय के आदेश पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज, कॉल रिकॉर्ड्स की जांच जारी
    Next Article
    प्रयागराज में सफारी सवारों ने इंजीनियरिंग छात्र को पीटा:बाइक टकराने पर विवाद, छात्र जान बचाकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment