Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बिजली के तारों से लगी आग:24 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर मौजा में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में गांव कानेका के किसानों की लगभग 24 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण आग कुछ ही मिनटों में बड़े क्षेत्र में फैल गई। खेतों से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। किसानों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को आगे फैलने से रोकने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर और हैरो की मदद से खेतों की जुताई कर फायर लाइन बनाई, जिससे आग अन्य क्षेत्रों तक नहीं पहुंच सकी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड में गांव कानेका के किसान दलवीर, मुकेश, श्यामबाबू और राजेंद्र की पूरी फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित किसान गहरे सदमे में हैं और प्रशासन से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जर्जर तारों को जल्द ठीक कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक अरेस्ट:वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक सीज की
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक इक़बाल या कोई और:भाजपा से सौरभ गुप्ता या बालयोगी दीनानाथ? AIMIM- बसपा में कौन दिग्गज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment