Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं गैंगस्टर हूं, तेरे साथ ही शादी करूंगा:इटावा में घर से युवती को घसीटने की कोशिश, बोला- नहीं मानी तो तेजाब डाल दूंगा

    6 hours ago

    1

    0

    निखिल मुझे 1 साल से परेशान कर रहा है। कहता है मैं गैंगस्टर हूं और तेरे साथ ही शादी करूंगा। मुझसे शादी नहीं की तो तुम्हें गोली मार दूंगा, तुम्हारे ऊपर ट्रक चढ़ा दूंगा और तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दूंगा। मुझे घर से बाहर निकलने में डर लगता है। ये कहना है उस युवती का जिसके घर वालों के सामने उसके अपहरण की कोशिश की गई। इटावा में मंगलवार (25 नवंबर) को आरोपी युवक दो कारों में अपने साथियों को लेकर लड़की के घर पहुंचा। घर वालों के सामने ही शादी के लिए युवती को घसीटकर ले जाने लगा। भाई और पिता को पीटा। गांव वालों ने इकट्ठा होकर लड़की को बचाया। दैनिक भास्कर ने पीड़ित युवती से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… जनवरी में होनी है लड़की की शादी जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित युवती (19) का परिवार रहता है। घर में पिता के अलावा 4 भाई हैं। मां की 3 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तीन भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। गांव में युवती पिता और छोटे भाई के साथ रहती है। घर वाले लड़की का रिश्ता पक्का कर चुके हैं। एक मोहल्ला छोड़कर रहता है आरोपी का परिवार घर से एक मोहल्ला छोड़कर सतीश दिवाकर का घर है। सतीश खेती-किसानी का काम करवाते हैं। घर पर इकलौता बेटा निखिल है। निखिल कभी-कभी ट्रक चलाता है, जबकि ज्यादातर समय गांव में ही घूमता है। गांव वालों ने बताया कि निखिल का परिवार संपन्न है। उसके खिलाफ पुलिस केस हैं। कुछ समय पहले वो जेल भी गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आ गया। अब पढ़िए पीड़ित युवती ने क्या बताया… पीड़ित युवती ने बताया कि निखिल काफी समय से मुझे परेशान कर रहा है। मैंने हाईस्कूल तक पढ़ाई की फिर इसी की वजह से पढ़ाई छोड़ दी। घर के बाहर भी ज्यादा नहीं जाती हूं। कभी-कभार अगर बाजार या कहीं जाती हूं तो मुझे परेशान करता है। बदनामी के डर से मैं शांत रही। एक बार घर वालों से मैंने शिकायत की थी। सोशल मीडिया पर फोटो लगाकर बदनाम करने की कोशिश मेरे घर वाले निखिल के घर गए। उसके पापा ने हाथ-पैर जोड़े और भरोसा दिया कि बेटा आगे कभी ऐसा कुछ नहीं करेगा। लेकिन, इसके बाद भी उसकी हरकतें कम नहीं हुईं। उसने सोशल मीडिया पर मेरी फोटो लगाकर बदनाम करने की कोशिश भी की। कल सुबह मैं घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। निखिल अचानक दो गाड़ियों से कई लड़कों को लेकर आ गया। बोला चल तुझे लेने आया हूं। आज तेरे साथ शादी करूंगा। मुझे बाल पकड़कर घसीटते हुए कार के पास ले गया। मैंने शोर मचाया तो भाई और पापा आ गए। उनके साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। मोहल्ले के लोगों के आने पर ये लोग भागे। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। अब SP से शिकायत की है। भाई बोला- मैं बहन की शादी की बात कर रहा था युवती के भाई ने बताया कि मेरी बहन 19 साल की है। उसकी शादी तय हो गई है। आज मैं छत पर था और पिता जी के साथ शादी के लेनदेन की बात कर रहा था। बिटिया नीचे झाड़ू लगा रही थी। अचानक दो गाड़ियों में कम से कम 10-12 लड़के आ गए। उन्होंने बहन से कुछ बोला तो वो चिल्लाने लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी सबके सामने मेरी बहन से छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने बार-बार बहन का हाथ पकड़ा और बोले कि “साथ शादी कर, नहीं तो उठाकर गाड़ी में डालकर तुझे ले जाएंगे।” मारपीट की फिर गाड़ी में खींचने की कोशिश हम लोग भी भागकर नीचे आए। वो बहन को गाड़ी में डालने की कोशिश कर रहा था। उसने हाथ में तमंचा और हथियार ले रखे थे। बहन को बाल पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी के पास ले जा रहा था। मैंने और कुछ मोहल्ले के लोगों ने बचाने की कोशिश की तो उन्होंने सबको पीटा। मारपीट में मेरे हाथ-पैर छिल गए और कपड़े फट गए। आसपास के जब ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे तब ये लोग गाड़ी में बैठकर भाग गए। कोरे कागज पर साइन कराकर पुलिस ने छोड़ा 10–15 दिन पहले भी उसने एक बार ऐसा किया था। बहन अगर बाहर जाती है तो ये बोलता है कि तू बड़ी सुंदर लगती है, अच्छी लगती है, मेरे साथ शादी कर ले वरना हम तुझे मार देंगे। हम ट्रक चलाते हैं, तो तेरे भाई के ऊपर ट्रक चढ़ा देंगे। कभी दूसरों की छत पर खड़े होकर सीटी बजाता है। डर की वजह से बहन ने कुछ बताया नहीं। मैंने पूछा, तो बोली, भैया, वो ऐसे डराता-धमकाता है। आज तो वो लड़कों के साथ सीधे बारात लेकर आ गया और बहन को ले जाने लगा। यह तो सरेआम गुंडागर्दी हुई। भाई बोला- उनके पास पैसा, हम गरीब लोग निखिल हमारे घर से एक मोहल्ला छोड़कर रहता है। वो आवारा है और उस पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। हमारे परिवार के एक व्यक्ति पर वह गोली चला चुका है। पुलिस जांच करे तो उसके पुराने मुकदमे भी सामने आ जाएंगे। उसके पास पैसा है; बताया जा रहा है कि उसके पिता ने अभी एक प्लॉट बेचा है। उसी प्लॉट को बेचकर उसने शायद 5 लाख रुपये भरे और वह जेल से बाहर आ गया। उसके पास बहुत पैसा है, जबकि हम गरीब लोग हैं। रोज कमाते और खाते हैं। SSP ने दिया कार्रवाई का भरोसा हम लोग रिपोर्ट लिखवाने गए तो पुलिस ने बिटिया से कोरे कागज पर साइन करा लिए। अपने हिसाब से जो चाहा वो लिख लिया और उस लड़के को छोड़ दिया। मैंने छेड़छाड़ की शिकायत दी थी और पुलिस ने मारपीट दिखाकर उन लड़कों को छोड़ दिया। SP से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि तुम्हारी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। SP सिटी बबीता सिंह ने बताया कि आज पीड़िता और उसका परिवार मिलने आया था। उनकी शिकायत सुनकर थाना जसवंतनगर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 9°C:20 शहरों में कोहरा छाया, विजिबिलिटी 10 मीटर; अब कड़ाके की ठंड पड़ेगी
    Next Article
    केशव बोले- मुख्यमंत्री कौन होगा, विधायक तय करेंगे:योगी का जवाब- कौन चेहरा है और कौन नहीं, यह सबको पता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment