Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

    10 hours ago

    1

    0

    केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) के छात्रों ने गुवाहाटी परिसर में एक छात्रा की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारी रजिस्ट्रार के इस्तीफे और मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। एलएनआईपीई गुवाहाटी परिसर में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के तीसरे वर्ष की छात्रा श्रुति उपाध्याय (22) की नौ सितंबर को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी।छात्रों ने गुवाहाटी परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं और वे यहां संस्थान के मुख्य द्वार के बाहर धरना दे रहे हैं। छात्रों ने काली टी-शर्ट पहनकर और मुंह पर टेप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने दावा किया कि उन्हें संस्थान के कुलपति या केंद्रीय खेल मंत्रालय से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है और उन पर तथा मृतक के परिवार पर प्रदर्शन खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। एक छात्र ने कहा, ‘‘हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और इसी तरह जारी रहेगा।’’ एलएनआईपीई की कुलपति कल्पना शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उपाध्याय के निधन के बाद उन्होंने गुवाहाटी परिसर का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों की कुछ मांगें मान ली गई हैं।संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और गुवाहाटी परिसर में डॉक्टर और नर्स को हटा दिया गया है। निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।’’ शर्मा ने कहा कि गुवाहाटी प्रशासन ने असम सरकार की ओर से मृतका के परिवार को चार लाख रुपये दिए हैं और संस्थान ने मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, परिवार जो भी मेडिकल बिल जमा करेगा, संस्थान उसका भुगतान करेगा।कुलपति ने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत जारी है और उनसे आंदोलन खत्म करने और कक्षाओं में लौटने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार
    Next Article
    Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment