Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

    2 hours from now

    3

    0

    पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि रूस, यूक्रेन का समर्थन कर रहे पोलैंड समेत यूरोपीय देशों पर ड्रोन या रॉकेट से ‘हाइब्रिड’ हमले करने की योजना बना रहा है। ‘हाइब्रिड’ हमले का अर्थ ऐसी कार्रवाई से है, जिसमें सैन्य हमले के साथ साइबर हमले, दुष्प्रचार और अन्य गैर-पारंपरिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है। टस्क ने पोलैंड की संसद में अपने संबोधन में कहा कि रूस इन हमलों को ‘‘दुर्घटना’’ बताने की कोशिश करेगा ताकि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के देशों को किसी सदस्य देश पर हमले की स्थिति में उसकी रक्षा के लिए तत्काल आगे आने से रोका जा सके या कम से कम उनकी इच्छाशक्ति कमजोर की जा सके।टस्क ने कहा, ‘‘इस बात का वास्तव में खतरा है कि ड्रोन या अन्य तरह के प्रक्षेपास्त्र पूर्वी छोर के एक या कई देशों के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं और नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आधिकारिक तौर पर यही कहा जाएगा कि यह एक दुर्घटना थी और नाटो के पास जवाबी कार्रवाई पर विचार करने का कोई कारण नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि रूस इसलिए और अधिक खतरनाक हो गया है क्योंकि वह जेट इंजन से संचालित ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ा रहा है। ये ड्रोन अधिक ऊंचाई और तेज गति से उड़ते हैं, इसलिए वायु रक्षा प्रणालियों के लिए उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उनका पता लगाना अधिक मुश्किल होता है। टस्क ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से चेतावनी देते रहे हैं कि रूस नाटो के किसी देश के खिलाफ अधिक गंभीर ‘हाइब्रिड’ हमले की संभवत: तैयारी कर रहा है तथा नाटो, यूक्रेन एवं अमेरिका की खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर उनकी चेतावनियां अब अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Priyanka Chopra ने Nick Jonas का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया, मालती का प्यारा वीडियो किया शेयर
    Next Article
    US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment