Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेस ओलिंपियाड-गुकेश की रेटिंग 2700 के नीचे आई:अपने से 300 रेटिंग अंक कम वाले खिलाड़ी से ड्रॉ खेले,भारत ने इंडोनेशिया को हराया

    4 hours ago

    2

    0

    समरकंद में चल रहे फिडे चेस ओलंपियाड के दूसरे राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने इंडोनेशिया को 2.5-1.5 से हराया। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश अपने से करीब 300 रेटिंग अंक कम वाले 18 साल के इंटरनेशनल मास्टर सात्रिया दूता चहाया से ड्रॉ खेले। ड्रॉ के बाद गुकेश की लाइव रेटिंग 2700 के नीचे आ गई। चार साल में पहली बार उनकी रेटिंग 2700 से नीचे गई है। 18 साल के सात्रिया ने गुकेश को ड्रॉ पर रोका बोर्ड-3 पर सात्रिया का गुकेश के खिलाफ यह पहला मुकाबला था। मैच के बाद उन्होंने कहा कि कई मौकों पर गुकेश के पास आगे बढ़ने का मौका था, लेकिन उन्होंने जोखिम नहीं लिया। निहाल पीछे होने के बाद भी जीते बोर्ड-2 पर निहाल सरीन का मुकाबला इंडोनेशिया के आईएम आरिफ अब्दुल हफीज से था। एक समय निहाल तीन प्यादे पीछे थे और उनकी स्थिति मुश्किल थी। इसके बावजूद उन्होंने वापसी की और मुकाबला जीत लिया। भारत के बाकी तीनों बोर्ड पर बाजी ड्रॉ रही। इस तरह भारत ने एक जीत और तीन ड्रॉ के साथ मुकाबला 2.5-1.5 से अपने नाम किया। पहले राउंड में हारने वाले अर्जुन को आराम, प्रागनानंदा ने टॉप बोर्ड संभाला पहले राउंड में टॉप बोर्ड पर हारने वाले अर्जुन एरिगैसी को दूसरे राउंड में आराम दिया गया। उनकी जगह आर प्रागनानंदा ने टॉप बोर्ड पर भारत की चुनौती संभाली और मुकाबला ड्रॉ रहा। वेस्ली सो बोले- गुकेश को बोर्ड-4 पर खिलाना ‘अपमान’ जैसा अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने गुकेश को बोर्ड-4 पर खिलाने के फैसले को “अपमान” जैसा बताया। उन्होंने कहा कि अगर वे भारतीय टीम के कप्तान होते तो 20 साल के वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को बोर्ड-1 पर खिलाते। महिला टीम ने फिनलैंड को 3-1 से हराया महिला वर्ग में टॉप भारत ने फिनलैंड को 3-1 से हराया। आर वैशाली का मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि भारत की बाकी खिलाड़ियों ने अपने मैच जीते। 11 साल की बोधना ने इंग्लैंड के लिए लगातार दूसरा मैच जीता भारतीय मूल की 11 साल की बोधना शिवानंदन ने इंग्लैंड के लिए लगातार दूसरा मैच जीता। वह इस बार टीम के टॉप बोर्ड पर खेल रही हैं। 2024 बुडापेस्ट ओलंपियाड में उन्होंने रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू किया था। दूसरे राउंड में उन्होंने 14 साल की डब्ल्यूएफएम डेबोरा क्विकपेन को हराया। नॉर्वे को केन्या ने हराया, इवांचुक भी हारे ओपन सेक्शन में मैग्नस कार्लसन के बिना खेल रही नॉर्वे को 93वीं सीड केन्या ने 2.5-1.5 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, एस्टोनिया के आईएम इल्या सिरोश ने यूक्रेन के 57 साल के पूर्व वर्ल्ड नंबर-2 वासिल इवांचुक को हराया। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पावरप्ले में टी-20 के हाईएस्ट स्कोरर:विराट कोहली के 10 शतकों की बराबरी की; रोहित के फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 108 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंभीर बोले- हार्दिक अभी 10 ओवर के लिए तैयार नहीं:वापसी में जल्दबाजी नहीं; वैभव को मौके का इंतजार करना होगा
    Next Article
    लाहौर हाईकोर्ट ने रिजवान की याचिका खारिज की:साइबर क्राइम नोटिस को दी थी चुनौती, रिपोर्ट के बाद PCB करेगा फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment