Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकी मददगार अरेस्ट:आतंकियों को ठहरने में मदद करते थे, चीन में बनी 2 ग्रेनेड, एक पिस्तौल और गोलियां बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आतंकियों की मदद करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कोट चरवाल के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मोहम्मद आजम, जाकिर हुसैन और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आतंकियों को पनाह देने के साथ उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा 2 चीनी ग्रेनेड भी मिले हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। FIR नंबर की जांच के दौरान मॉड्यूल का पता चला पुलिस के मुताबिक, राजौरी के धरमसाल थाने में दर्ज FIR नंबर 95/2026 की जांच के दौरान इस मॉड्यूल का पता चला। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। उन्होंने आतंकियों को रहने की जगह दी और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद की। आरोपियों ने 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की भी मदद की थी। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने कई आतंकी समूहों को रहने की जगह और दूसरी जरूरी मदद दी। आरोपियों ने राजौरी और रियासी के बीच आतंकियों को पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा पीर पंजाल के रास्ते आतंकियों को शोपियां तक पहुंचाने का भी आरोप है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक:चुनाव आयोग बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, बंगाल उपचुनाव से पहले फैसला
    Next Article
    दिल्ली- 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या:पुलिस को खेत में मिला शव; 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment