Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास डेढ़ करोड़ रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को राष्ट्रीय राजधानी, हरियाणा और पंजाब से गिरफ्तार किया है और करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात में ‘टॉय लाइटर पिस्तौल’ का इस्तेमाल किया गया था। मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि नकदी संग्रह करने का काम करने वाले दो व्यक्ति सात सितंबर को एक ऑटो रिक्शा में दो बैग में करीब तीन करोड़ रुपये लेकर सफदरजंग की ओर जा रहे थे, तभी गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास तीन लोगों ने उन्हें पिस्तौल दिखा कर नकदी से भरा एक बैग लूट लिया जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये थे।उन्होंने बताया कि वारदात की जानकारी पुलिस को तत्काल नहीं दी गई बल्कि अगले दिन दी गई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। वर्मा ने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 12 सितंबर को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से एक आरोपी सूरज पांडे को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के आधार पर बाकी के चार आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें वारदात का कथित मास्टरमाइंड रिंकू और आदर्श तिवारी भी शामिल हैं। हालांकि एक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी रिंकू (27), दिल्ली के नजफगढ़ निवासी आदर्श तिवारी (22), राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी दीपक गोस्वामी (25), हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सूरज पांडे और संदीप उर्फ सैंडी (21) के तौर पर हुई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। वर्मा ने बताया कि रिंकू को 13 सितंबर को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया।वह पहले करोल बाग में अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन नौकरी चले जाने के बाद उसने चांदनी चौक में नकदी के इधर-उधर भेजे जाने की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। वर्मा के अनुसार, गिरोह के छह सदस्यों में से अब तक पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक आरोपी फरार है। अधिकारी ने बताया कि रिंकू ने अपने दोस्तों को गिरोह में शामिल किया और लूट को अंजाम दिया।मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उत्तम नगर में एक जगह किराये पर ली थी और वहीं लूटी गई रकम का बंटवारा किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले टोह ली थी कि चांदनी चौक से नकदी किस तरह और किन वाहनों से ले जाई जाती है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने पीड़ित को निशाना बनाया।डीसीपी ने बताया कि लूटी गई रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी
    Next Article
    DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment