Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बेंगलुरु और केरलम के बीच संचालित अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी नेटवर्क में कथित रूप से शामिल दो विदेशी नागरिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी की कोच्चि क्षेत्रीय इकाई ने ‘डोमिनो’ नाम से चलाए गए अभियान के दौरान कुल 33.1 ग्राम कोकीन जब्त की, जिसकी कीमत 16.55 लाख रुपये आंकी गई है।अधिकारियों के अनुसार, एनसीबी को बेंगलुरु और केरलम के बीच सक्रिय एक मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर ब्यूरो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से मादक पदार्थ संबंधी मामलों में निर्वासित किए गए लोगों की गतिविधियों और उनके संपर्कों पर नजर रख रहा था। एनसीबी ने बताया कि 10 सितंबर को पंजाब के कपूरथला के गुरप्रीत सिंह, कोझिकोड के बेपोर (उत्तर) के हमदान अहमद और अरक्किनार निवासी अफलाह पी. को फारूक रेलवे स्टेशन पर रोका गया तथा उनके कब्जे से 8.12 ग्राम कोकीन बरामद हुई।अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि कोकीन बेंगलुरु से लायी गयी थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद सिधार्थ दामोर को गिरफ्तार किया गया, जिसे 10 सितंबर को तिरुवनंतपुरम से कोझिकोड जाते समय पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ के आधार पर जांचकर्ताओं की नजर बेंगलुरु में रहने वाला तमिलनाडु निवासी और आईटी क्षेत्र में कार्यरत अरुण राजकुमार पर गयी।अरुण राजकुमार को नेटवर्क में एक प्रमुख सूत्रधार के रूप में चिह्नित किया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार दामोर और अरुण राजकुमार से पूछताछ के आधार पर एजेंसी ने तस्करी नेटवर्क में कथित रूप से शामिल दो विदेशी नागरिकों की पहचान की। एनसीबी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक चिजोबा हेलेन एंथनी उर्फ सोनिया को 12 सितंबर को बेंगलुरु में पकड़ा गया और उसके कब्जे से 16 ग्राम कोकीन बरामद की।वह मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर भारत आई थी और कथित तौर पर 10 वर्ष से अधिक समय से वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही थी। एनसीबी ने बताया कि जिम्बाब्वे के नागरिक मुफुकारे विट्टालिस ताडिस्वानाशे को 13 सितंबर को बेंगलुरु में पकड़ा गया और उसके कब्जे से 8.98 ग्राम कोकीन बरामद की गई। वह छात्र वीजा पर भारत आया था और कथित तौर पर दो वर्ष से अधिक समय से वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य
    Next Article
    LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment