Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रेमी ने गला दबाकर महिला की हत्या की:दवाई लाने की बात कहकर फरार हुआ, 4 माह पहले पति से अलग हुई थी

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार रात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के लाला बाग पैलेस, रिंग रोड के पास हुई। मृतक की पहचान नीलम सक्सेना (35) के रूप में हुई। मृतका के भाई नरेश ने बताया कि नीलम की शादी गौर अतरौली, हरदोई निवासी संजय सक्सेना से 15 साल पहले हुई थी। दोनों की 4 बेटियां शिवानी, प्रांशी, मधु और निधि हैं। दोनों पूर्व में बालागंज में किराए पर रहते थे। 4 महीने पहले नीलम पति संजय सक्सेना से अलग हो गई। सबसे छोटी बेटी निधि को लेकर लाला बाग मैरिज लॉन, रिंग रोड के पास रहने वाले संजय गौतम के साथ रहने लगी। उसकी अन्य तीनों बेटियां ननिहाल में रहने लगीं। सोते समय गला दबाया मृतका की बेटी निधि ने बताया- शुक्रवार रात में मां खाना खाकर सो रही थी। रात में संजय गौतम ने मां का गला दबा दिया। मां बेहोश हो गई। संजय गौतम ने कहा कि दवाई लेकर आ रहा हूं। काफी देर तक उसका इंतजार किया। वह नहीं लौटा। इस दौरान नींद आने से वह सो गई। सुबह नींद खुली तो मां की मौत हो चुकी थी। --------------- खबर अपडेट की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे का एक्शन:13 ट्रेनों में चेकिंग, 247 बिना टिकट पकड़े गए; 1.36 लाख जुर्माना वसूला
    Next Article
    सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला:कहा- उनके पास न नेता, न नीति, यूपी की सभी सीटों पर जीतेंगे हम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment