Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेन्ट जॉन्स गर्ल्स स्कूल में स्थापना दिवस व पुरस्कार समारोह:11वें स्थापना दिवस पर छात्राओं को मिला सम्मान, मुख्य अतिथि बोले अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में सेन्ट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स में शनिवार को विद्यालय का 11वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति गीत एवं प्रार्थना से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट चार्ल्स चर्च के प्रतिनिधि पारितोष नोएल उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा जे. विल्फ्रेड भी मंच पर मौजूद रहीं।इस अवसर पर सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, आदर्श अनुशासन, सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट उपस्थिति जैसी श्रेणियां शामिल रहीं। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। अंत में प्रधानाचार्या अरुणा जे. विल्फ्रेड ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि विद्यालय की उपलब्धियों और मूल्यों की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान देना है। साथ ही सभी पुरस्कृत छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गैंग लीडर की अवैध संपत्ति कुर्क:पुलिस-प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों के साथ की कार्रवाई, पत्नी के नाम प्लॉट था
    Next Article
    बिठूर में दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक डूबा:4 घंटे की तलाश के बाद मिला शव, घर से बिना बताए निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment