Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गैंग लीडर की अवैध संपत्ति कुर्क:पुलिस-प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों के साथ की कार्रवाई, पत्नी के नाम प्लॉट था

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक गैंग लीडर द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर कुर्क किया गया। यह संपत्ति उसकी पत्नी के नाम पर खरीदी गई थी। कार्रवाई के दौरान ढोल-नगाड़े बजाकर सार्वजनिक घोषणा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और सुरक्षा के लिए दो थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। उक्त कार्रवाई शनिवार शाम 6 बजे संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र स्थित नगर पंचायत नरौली कस्बे के मोहल्ला मनसा देवी में की गई। गैंग लीडर महिपाल पुत्र जयराम की अवैध संपत्ति को कुर्क करने के लिए चंदौसी के नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर, थाना कुढ़ फतेहगढ़ प्रभारी लोकेन्द्र त्यागी और थाना बनियाठेर प्रभारी सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। यह आवासीय प्लॉट महिपाल की पत्नी लक्ष्मी के नाम पर खरीदा गया था, जिस पर अब कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया है। महिपाल के खिलाफ थाना बनियाठेर में पहले ही मुकदमा संख्या 279/2025 दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कुर्क किया गया प्लॉट गाटा संख्या 702 का हिस्सा है, जिसका कुल क्षेत्रफल 120 वर्ग गज (100.52 वर्ग मीटर) है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है। संभल के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने वाद संख्या 538/2026 में 27 फरवरी 2026 को आदेश पारित किया था, जिसके तहत इस संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया। चंदौसी के तहसीलदार इस संपत्ति के रिसीवर होंगे। नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर ने बताया कि गैंग लीडर महिपाल की पत्नी लक्ष्मी के नाम नरौली कस्बे में एक प्लॉट था, जिसे जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद कुर्क किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि मंत्री बोले- 16 लाख किसानों के बिल हुए माफ:सपाराज में 60% महंगी थी बिजली, किसान थे बदहाल
    Next Article
    सेन्ट जॉन्स गर्ल्स स्कूल में स्थापना दिवस व पुरस्कार समारोह:11वें स्थापना दिवस पर छात्राओं को मिला सम्मान, मुख्य अतिथि बोले अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment