Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर में दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक डूबा:4 घंटे की तलाश के बाद मिला शव, घर से बिना बताए निकला था

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के बिठूर में शनिवार को दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया एक युवक गंगा की तेज लहरों में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह बहता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटे तक तलाश की। करीब चार घंटे बाद युवक का शव गंगा से बरामद किया गया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमलिया गांव निवासी नूर हसन मूल रूप से दिल्ली के प्रताप नगर के रहने वाले हैं। वह दो दिन पहले अपने 22 वर्षीय बेटे शाहिद के साथ कानपुर के अमलिया गांव में अपने मामा नूर आलम के घर आया था। शनिवार को शाहिद पड़ोस के दोस्त पारस गौतम और आशीष गौतम के साथ घर से बिना बताए बिठूर के पत्थर घाट पर गंगा स्नान करने चला गया। तीनों दोस्तों ने एक साथ गंगा में छलांग लगा दी। नहाते समय पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान शाहिद गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बहने लगा। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को बुलाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। 4 घंटे बाद मिला शव जानकारी मिलते ही बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। कई घंटे तक गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने पत्थर घाट से करीब एक किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद कर लिया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। गंगा का बहाव तेज होने के कारण वह धारा में बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेन्ट जॉन्स गर्ल्स स्कूल में स्थापना दिवस व पुरस्कार समारोह:11वें स्थापना दिवस पर छात्राओं को मिला सम्मान, मुख्य अतिथि बोले अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य
    Next Article
    2027 में फिर बनेगी सपा सरकार, अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री:नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- ज्यादा बोलने पर “बुलडोजर चलने” का डर रहता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment