Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 में फिर बनेगी सपा सरकार, अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री:नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- ज्यादा बोलने पर “बुलडोजर चलने” का डर रहता

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। बांदा से लखनऊ जाते समय बिंदकी बस स्टैंड के पास सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. आजम के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ‘पीडीए से बनेगी सपा की सरकार’ पत्रकारों से बातचीत में सिद्दीकी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को सपा की जीत का आधार बताते हुए कहा कि यह सपा की पांचवीं सरकार होगी। 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल सिद्दीकी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। उन्होंने गाजीपुर में एक युवती की हत्या, सीतापुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या, मेरठ में मां-बेटी की हत्या, हाथरस और सोनभद्र की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। महोबा की एक घटना का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दूल्हे की पिटाई के मामले में भी न्याय नहीं मिला। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों का मुद्दा उठाया सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिंदकी क्षेत्र में गन्ने की पैदावार अधिक होती है। उन्होंने दावा किया कि जब वह कैबिनेट मंत्री थे, तब गन्ना मूल्य बढ़ाया गया था, लेकिन उसके बाद किसी सरकार ने इसमें बढ़ोतरी नहीं की। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों पर थोपे गए, जिसके विरोध में किसान लंबे समय तक आंदोलन करते रहे। उन्होंने किसानों की मौत का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ज्यादा बोलने पर “बुलडोजर चलने” का डर रहता है। आम आदमी पार्टी के एक सांसद के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “डर के आगे भूत भी भाग जाता है।” पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में गड़बड़ियां हो रही हैं, लेकिन उनका मानना है कि ममता बनर्जी फिर मुख्यमंत्री बनेंगी। आर्यन चाय वाले मामले पर उन्होंने कहा कि किसी की दुकान पर चाय पीना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी जगह-जगह चाय पीते हैं, इसमें कोई गलत बात नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिठूर में दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक डूबा:4 घंटे की तलाश के बाद मिला शव, घर से बिना बताए निकला था
    Next Article
    लखनऊ में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज:42.9°C पहुंचा, दिनभर हवा के गर्म थपेड़ों ने शरीर झुलसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment