Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला:कहा- उनके पास न नेता, न नीति, यूपी की सभी सीटों पर जीतेंगे हम

    10 hours ago

    3

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर संतकबीरनगर में सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा। राजभर ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी एकता को 'भ्रम' बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल बैठकों और फोटो खिंचवाने तक सीमित है। उनके अनुसार, विपक्ष के पास न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही कोई ऐसा नेता जिस पर जनता भरोसा कर सके। उन्होंने भविष्यवाणी की कि चुनाव आते-आते यह गठबंधन बिखर जाएगा। मंत्री राजभर ने कहा कि जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को देख चुकी है। इसलिए, वह अब किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। वास्तविक हक दिलाने का काम समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर सीधा हमला बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दशकों तक पिछड़ों, दलितों और अति-पिछड़ों को केवल वोट बैंक समझा गया। राजभर ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी सुभासपा आज सत्ता में रहकर इन वंचित वर्गों को उनका वास्तविक हक दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज भाजपा-सुभासपा गठबंधन के शासन में गरीबों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और बिचौलियों का राज समाप्त हो गया है। पिछली सरकारों में व्याप्त अव्यवस्था का जिक्र करते हुए राजभर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विपक्ष पूरी तरह निराश है राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की जो लहर चल रही है, उससे विपक्ष पूरी तरह निराश है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा-सुभासपा गठबंधन प्रदेश की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और विपक्ष को अपना खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रेमी ने गला दबाकर महिला की हत्या की:दवाई लाने की बात कहकर फरार हुआ, 4 माह पहले पति से अलग हुई थी
    Next Article
    अयोध्या में पारा 43 के पार, गर्मी से मवेशी बेहाल:विदेशी नस्ल की गायों की मौत के मामले बढ़े, पशु चिकित्सक ने जारी की एडवाइजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment