Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण के लिए बवाल:दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, लात-घूंसे, कई घायल; थाने में मारने को दौड़ाया

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण के लिए बवाल हो गया है। आयोजकों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए नगर पंचायत की चेयरमैन के बेटे को बुलाया था। इस दौरान पहले बुद्ध प्रार्थना की जानी थी लेकिन उससे पहले ही चेयरमैन के बेटे ने प्रतिमा पर माला चढ़ा दी। लोग मना करते रहे लेकिन वह नहीं माने। कहा कि जैसे हम कर रहे हैं, वैसे ही होगा। बस, इसी बात पर विवाद हो गया। आयोजक उन पर टूट पड़े। यहां पूरा माहौल दो पक्षों की मारपीट में बदल गया। ईंट-पत्थर, लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान आरोप लगाया गया कि चेयरमैन के बेटे ने हवाई फायरिंग भी की। लोगों ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी की। इस पूरे बवाल में कई लोग घायल हो गए। इसके कई वीडियो सामने आए हैं। पूरी घटना बंथरा थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर की है। मारपीट में एक पक्ष के करन गौतम (20) और विशाल गौतम (17) चोटिल हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत के पक्ष से बंथरा स्थित लाला खेड़ा निवासी सरवन (25) के सिर में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस विशाल और करन को थाने ले आई। इसके बाद रंजीत रावत के करीब दर्जन भर समर्थक थाने पहुंच गए। वहां करन और विशाल को मारने दौड़ा लिया। 3 तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूरों के समर्थन में उतरे बृजभूषण शरण सिंह:गोंडा में बोले- 12 हजार मजदूरी सम्मानजनक नहीं, खर्च के बाद कुछ नहीं बचता
    Next Article
    हापुड़ में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया:1944 मुंबई अग्निकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जागरूकता रैली निकाली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment