Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया:1944 मुंबई अग्निकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जागरूकता रैली निकाली गई

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के अग्निशमन केंद्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा में 'अग्निशमन सेवा दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 1944 में मुंबई के विक्टोरिया डॉक पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। सभी कर्मियों को पिन फ्लैग लगाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, अग्निशमन वाहनों के साथ एक जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अजय शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे के विक्टोरिया डॉक में ब्रिटिश मालवाहक जहाज एसएस फोर्ट स्टाईकिन में भीषण आग लगी थी, जिसके परिणामस्वरूप कई विस्फोट हुए। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है इस हादसे में लगभग 800 से 1300 लोगों की मृत्यु हुई और हजारों लोग बेघर हो गए थे। जहाज में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, कपास, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं थीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस दौरान 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का प्रयास करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने यह भी बताया कि इन्हीं शहीदों की स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस और 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस सप्ताह के दौरान मॉक ड्रिल, रैलियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण के लिए बवाल:दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, लात-घूंसे, कई घायल; थाने में मारने को दौड़ाया
    Next Article
    सपा कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई:नेताओं ने संविधान निर्माता के विचारों को याद किया, सरकार पर लगाए आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment