Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई:नेताओं ने संविधान निर्माता के विचारों को याद किया, सरकार पर लगाए आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है और उसी के आधार पर देश संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है और अपने तरीके से शासन चलाने की कोशिश कर रही है। समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया वक्ता राजेश मिश्र ने इस दौरान कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा साधन बताया था। उन्होंने जोर दिया कि जब तक समाज का हर वर्ग शिक्षित नहीं होगा, तब तक वास्तविक समानता और प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। सपा के महामंत्री अरशद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में डॉ. अंबेडकर के विचारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश संविधान के सिद्धांतों के बजाय "बुलडोजर नीति" से चलाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने सभी से डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर संग्राम सिंह, सीपी यादव, तुफैल खान, राकेश यादव, कौहार, चंद्रशेखर यादव, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, रीता देवी, सुंदरलाल, राम सिंह यादव, राम जियावान गुप्ता, पूर्णिमा देवी, मेयना देवी, अशोक यादव, राम केवल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया:1944 मुंबई अग्निकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जागरूकता रैली निकाली गई
    Next Article
    हैलट में गार्ड ने तीमारदार के थप्पड़ जड़ा VIDEO:112 पुलिस अस्पताल के गेट पर खड़ी रही, गार्डों ने गेट नहीं खोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment