Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-कानपुर रोड पर भीषण जाम:बंथरा में कंटेनर खराब हुआ, वाहनों की डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा कस्बे में रविवार शाम करीब 7 बजे एक कंटेनर के बीच सड़क पर खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। यह कंटेनर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा था और कस्बे के मुख्य तिराहे के पास अचानक रुक गया, जिससे लखनऊ-कानपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कंटेनर के सड़क के बीचों-बीच खड़े होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। विशेषकर यू-टर्न लेने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति ऐसी थी कि वाहन एक-एक करके ही आगे बढ़ पा रहे थे, जिससे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। लोगों को कस्बा पार करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। बंथरा थाने की पुलिस ने जाम खुलवाया सूचना मिलने पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाना शुरू किया। खराब कंटेनर को हटाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद उसे तुरंत हटाया नहीं जा सका। जाम के कारण यात्री काफी परेशान दिखे। कुछ वाहन चालकों ने जल्दबाजी में अपनी गाड़ियां विपरीत दिशा से निकालने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और अधिक अव्यवस्थित हो गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में आज 4 घंटे बिजली कटौती:तकनीकी कार्य से कई मोहल्लों में आपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    कानपुर के हॉस्टल में मिला छात्रा का शव:दोस्त ने फंदे से नीचे उतारकर पुलिस बुलाई, परिजन बोले- हत्या हुई; युवक को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment