Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में आज 4 घंटे बिजली कटौती:तकनीकी कार्य से कई मोहल्लों में आपूर्ति रहेगी बाधित

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में आज सोमवार को 2 बिजली घरों से जुड़े शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत आवश्यक तकनीकी कार्य करेगा, जिसके कारण यह कटौती की जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आनंद विहार, हापुड़ से पोषित 11 केवी इमटोरी फीडर तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रामपुर रोड, हापुड़ की 33 केवी लाइन पर सेग्रीगेशन का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती बिजली कटौती से इमटोरी, रामगढ़ी, शिवगढ़ी, चितौली रोड, बुलंदशहर रोड, देगना एंड कंपनी, करीमपुरा, अलीनगर, कोटला मेवातियान, कोटला युसूफ, एक मीनार मस्जिद, पुराना बाजार, पत्थर वाला कुआं, मरकज मस्जिद, सिकंदर गेट, तगासाय वाल्मीकि बस्ती और ऊंचा कुआं सहित आसपास के अन्य मोहल्ले प्रभावित होंगे। एसडीओ प्रथम ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेग्रीगेशन कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें और अनावश्यक रूप से बिजली से जुड़े उपकरणों का उपयोग न करें। साथ ही, कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य को समय से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि निर्धारित अवधि के बाद आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर के नए डीएम बने आईएएस इंद्रजीत सिंह:कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया, 15 महीने रहा जिले में कार्यकाल
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर रोड पर भीषण जाम:बंथरा में कंटेनर खराब हुआ, वाहनों की डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment