Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें:20 मई से होगा संचालन, सुल्तानपुर और वाराणसी से LTT तक साप्ताहिक गाड़ियां

    7 hours ago

    1

    0

    गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन ने मुंबई रूट पर दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। यह दोनों ट्रेनें सुल्तानपुर और वाराणसी से चलकर लखनऊ होते हुए मुंबई जाएंगी। इनका संचालन 20 मई से शुरू किया जाएगा, जिससे लखनऊ समेत आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सुल्तानपुर से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन रेलवे अधिकारियों के अनुसार 04212 सुल्तानपुर-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 4 बजे सुल्तानपुर से रवाना होकर सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और यहां से कानपुर, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड व ठाणे जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन 04211 के रूप में 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर रात 8:50 बजे लखनऊ और रात 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वाराणसी से भी मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी इसी क्रम में 04226 वाराणसी-एलटीटी आरक्षित स्पेशल ट्रेन 21 मई से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी से रात 1:35 बजे चलकर जौनपुर और सुल्तानपुर होते हुए सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद यह कानपुर, झांसी, इटारसी, भुसावल, नासिक और ठाणे के रास्ते दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04225 ट्रेन 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर रात 8:50 बजे लखनऊ और देर रात 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 18 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन दोनों ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच और 4 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा, खासकर गर्मी के सीजन में जब ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पत्नी की हत्या पर पति को उम्रकैद:चरित्र पर शक में की थी वारदात, 3 साल बाद कोर्ट का फैसला
    Next Article
    किरन आत्महत्या मामले में 5 हजार का इनामी गिरफ्तार:अपमानित होने पर युवती ने किया था सुसाइड, एक आरोपी अब भी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment