Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में सोनाली शर्मा हत्याकांड का खुलासा:सुसाइड नोट मिला, पति-सास गिरफ्तार; गोली लगने से हुई थी मौत, तमंचा भी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने 18 अप्रैल को सैनी थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में हुई सोनाली शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के पति अमन और सास गीता देवी को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने बताया कि उसरैना गांव में नवविवाहिता सोनाली (25) पत्नी अमन की घर के बेसमेंट में सिर पर चोट लगने से हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, सैनी पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मृतका की मां रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं। जांच के दौरान पता चला कि सोनाली ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर पति के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। साथ ही उसने यह संदेश भी भेजा था, "मेरी बेटी का ख्याल रखना", और अपने मोबाइल का पासवर्ड भी बताया था। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतका के कमरे में रखी संदूक से उसका फोन और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में पति अमन के किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर का जिक्र था, जिससे परेशान होकर सोनाली ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जिस तमंचे से सोनाली ने खुद को गोली मारी थी, उसे उसकी सास ने घटनास्थल से हटा दिया था। पुलिस टीम ने पति और सास की गिरफ्तारी के बाद वह तमंचा बरामद कर लिया है।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस टीम ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मांझे से बुजुर्ग का गला कटा:4 इंच लंबा घाव हुआ, बाइक से बहन के घर जा रहे थे
    Next Article
    हाथरस में रिटायर्ड शिक्षिका पर हमला:पड़ोसी बहनों ने चाकू से किया घायल, गला दबाने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment